फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्तिहिन्दुस्तान मिशन शक्तिः उन्नाव में सखी बन महिलाओं को स्वावलंबी बना रहीं सीमा

हिन्दुस्तान मिशन शक्तिः उन्नाव में सखी बन महिलाओं को स्वावलंबी बना रहीं सीमा

  उन्नाव के औरास के उटरा डकौली निवासी सीमा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की राह पर चल रही हैं। सखी बनकर वह जरूरतमंद महिलाओं को लोन दिलवाती हैं। अब तक वह दो सौ से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बना...

हिन्दुस्तान मिशन शक्तिः उन्नाव में सखी बन महिलाओं को स्वावलंबी बना रहीं सीमा
कार्यालय संवाददाता,उन्नावSat, 05 Dec 2020 03:15 AM
ऐप पर पढ़ें

 

उन्नाव के औरास के उटरा डकौली निवासी सीमा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की राह पर चल रही हैं। सखी बनकर वह जरूरतमंद महिलाओं को लोन दिलवाती हैं। अब तक वह दो सौ से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुकी हैं।
औरास ब्लॉक के उटरा डकौली की सीमा मिश्रा बेहद गरीब परिवार से हैं। परिवार में उनके पति के अलावा पांच बेटियां हैं। खर्च चलाने के लिए उन्होंने घर की दहलीज से पैर बाहर निकाला और स्वयं सहायता समूह से 20 हजार रुपए लोन लेकर दोना-पत्तल बनाने का काम शुरू किया। काम जब चल निकला तो सीमा ने और महिलाओं को भी प्रेरित किया। सीमा ने एनआरएलएम के अधिकारियों से संपर्क कर कई और महिलाओं को लोन दिलवाने और कुटीर उद्योग लगाने में मदद की।
सीमा की नेतृत्व क्षमता से एनआरएलएम के अधिकारी बहुत प्रभावित हुए और औरास की समूह सखी बना दिया। इसके बाद अपना दोना-पत्तल का काम चलाने के साथ ही सीमा दूसरों को रास्ता दिखाने लगीं। अभी तक सीमा ने 9 समूहों को लोन दिलवाया है, जिससे दो सौ से अधिक महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। सीमा के सहयोग से माया दीक्षित ने परचून की दुकान, राजरानी व शिवदुलारी ने भैंस खरीदी। शिवदेवी ने फोटो कॉपी की दुकान, जैतुन निशा की चूड़ी की दुकान, शिवदुलारी पान की दुकान, रुकसाना कबाड़ का धंधा, सीमा ने सिलाई मशीन खरीद खुद को आत्मनिर्भर बनाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें