फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्तिहिन्दुस्तान मिशन शक्तिः महोबा में महिलाओं को स्वरोजगार की राह दिखा रहीं आरती

हिन्दुस्तान मिशन शक्तिः महोबा में महिलाओं को स्वरोजगार की राह दिखा रहीं आरती

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की सरकार की मुहिम को महोबा के श्रीनगर की आरती गति दे रही हैं। आरती के प्रयास से आटा चक्की, मुर्गी पालन, किराना दुकान से महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। आरती महिलाओं को...

हिन्दुस्तान मिशन शक्तिः महोबा में महिलाओं को स्वरोजगार की राह दिखा रहीं आरती
हिन्दुस्तान संवाद,महोबाSat, 06 Feb 2021 03:36 AM
ऐप पर पढ़ें

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की सरकार की मुहिम को महोबा के श्रीनगर की आरती गति दे रही हैं। आरती के प्रयास से आटा चक्की, मुर्गी पालन, किराना दुकान से महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। आरती महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए जागरूक करती हैं।

श्रीनगर की आरती हाईस्कूल पास हैं। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की दशा देखते हुए आरती ने उन्हें मजबूत बनाने की मन में ठानी। इसके लिए उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अभियान शुरू किया। तीन साल में आरती ने दो सौ महिलाओं को समूहों में जोड़ने के साथ उन्हें स्वरोजगार के लिए जागरूक किया है। कस्बे में स्थित नैपकीन यूनिट में 15 महिलाओं को जोड़ा। इसके अलावा मुर्गी पालन, किराना दुकान और सब्जी दुकान के लिए ऋण दिलाकर महिलाओं का स्वरोजगार शुरू कराया। अब तक 25 महिलाएं आत्म निर्भर बनकर परिवार के भरण पोषण में योगदान दे रही हैं। आरती का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के सामने रोजगार के साधन कम हैं। इसलिए वह उन्हें जागरूक करने के साथ बचत की सीख दे रही हैं। महिला उत्थान के लिए चल रही इस मुहिम के लिए विभाग ने आरती को सम्मानित भी किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें