फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति प्रयागराजहिन्दुस्तान मिशन शक्ति : जगत तारन कॉलेज में संवाद करेंगी प्रयागराज की ये नारी शक्तियां

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : जगत तारन कॉलेज में संवाद करेंगी प्रयागराज की ये नारी शक्तियां

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के तहत रविवार को जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में संवाद होगा। इसमें अधिवक्ता सुभाष राठी, शिक्षिका अंजलि सिंह और समूह सदस्य...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के तहत रविवार को जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में संवाद होगा। इसमें अधिवक्ता सुभाष राठी, शिक्षिका अंजलि सिंह और समूह सदस्य...
1/ 3हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के तहत रविवार को जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में संवाद होगा। इसमें अधिवक्ता सुभाष राठी, शिक्षिका अंजलि सिंह और समूह सदस्य...
हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के तहत रविवार को जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में संवाद होगा। इसमें अधिवक्ता सुभाष राठी, शिक्षिका अंजलि सिंह और समूह सदस्य...
2/ 3हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के तहत रविवार को जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में संवाद होगा। इसमें अधिवक्ता सुभाष राठी, शिक्षिका अंजलि सिंह और समूह सदस्य...
हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के तहत रविवार को जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में संवाद होगा। इसमें अधिवक्ता सुभाष राठी, शिक्षिका अंजलि सिंह और समूह सदस्य...
3/ 3हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के तहत रविवार को जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में संवाद होगा। इसमें अधिवक्ता सुभाष राठी, शिक्षिका अंजलि सिंह और समूह सदस्य...
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSun, 24 Jan 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के तहत रविवार को जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में संवाद होगा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राएं चयनित शख्सियतों से सवाल कर अपने मन की बात रख सकती हैं। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:30 बजे से होगा।

इस बार कार्यक्रम में जिन शख्सियतों से छात्राएं लाभान्वित हो सकती हैं, उनमें अधिवक्ता सुभाष राठी, शिक्षिका व समाज सेविका अंजलि सिंह और अपने काम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ पाने वाली एंजल स्वयं सहायता समूह की बीबी फात्मा शामिल हैं। अधिवक्ता सुभाष राठी पहले एक डॉक्टर थीं। चिकित्सक पिता और पति होने के कारण ये माहौल इनके लिए अनुकूल था, लेकिन सुभाष राठी ने महिलाओं के अधिकार के लिए डॉक्टर का पेशा छोड़कर वकालत की। लगातार महिला सशक्तीकरण पर काम कर रही हैं। अंजलि सिंह वैसे तो एक शिक्षिका हैं, लेकिन गरीब लड़कियों को पढ़ाने और मलिन बस्ती की लड़कियों को बड़े कार्पोरेट दफ्तरों तक पहुंचाने में इनका काम सराहनीय रहा। इन्होंने 11 साल तक स्कूल का मुंह न देखने वाली बच्ची को स्कूल पहुंचाया और शिक्षा की अलख उस बस्ती में जगाई। चाका ब्लॉक की बीवी फात्मा एंजल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। इन्होंने प्रयागराज के मूंज को नया रूप देने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल को वोकल बनाने के लिए इनका काम सराहनीय रहा है। पिछले दिनों खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनके काम की सराहना की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें