फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति प्रयागराजहिंदुस्तान मिशन शक्ति:कौशाम्बी में बीमार महिलाओं के लिए खून का इंतजाम करती हैं शीला

हिंदुस्तान मिशन शक्ति:कौशाम्बी में बीमार महिलाओं के लिए खून का इंतजाम करती हैं शीला

हिंदुस्तान मिशन शक्ति के तहत कौशाम्बी में चयिनत सिराथू क्षेत्र के रामपुर धमावां गांव की शीला देवी को रक्तदानी के नाम से जाना जाता है। इलाके में उनकी...

हिंदुस्तान मिशन शक्ति:कौशाम्बी में बीमार महिलाओं के लिए खून का इंतजाम करती हैं शीला
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजMon, 15 Feb 2021 03:31 AM
ऐप पर पढ़ें

मंझनपुर। निज संवाददाता

हिंदुस्तान मिशन शक्ति के तहत कौशाम्बी में चयिनत सिराथू क्षेत्र के रामपुर धमावां गांव की शीला देवी को रक्तदानी के नाम से जाना जाता है। इलाके में उनकी अपनी अलग पहचान है। दरअसल, शीला बीमार महिलाओं के लिए खून का इंतजाम करती हैं। शीला बताती हैं कि करीब तीन साल पहले खून की कमी के कारण उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। तब तमाम लोगों ने खून देने से मना कर दिया था। किसी तरह स्वस्थ्य हुईं तो शीला ने ऐसा प्रण किया कि आगे से उनके आस-पास रहने वाली किसी महिला को खून के लिए परेशान नहीं होना पड़े। शीला हर दो-तीन महीने में एक बार इलाकाई लोगों से संपर्क करके ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करती हैं। इसमें जो भी रक्त मिलता है उसे ब्लड बैंक में सुरक्षित रखवाती हैं। फिर जरूरतमंदों तक समय से उसको पहुंचाती हैं। जिसे जरुरत होती है, वो खुद शीला से संपर्क कर लेता है। शीला के मुताबिक उनका एकत्र किया गया रक्त महिलाओं-बेटियों के काम आए, यही उनका उद्देश्य है। बात अलग है कि कभी-कभी पुरुषों को भी खून दे दिया जाता है।

नाम-शीला देवी

पता-रामपुर धमावां

कार्य-महिलाओं के लिए खून का इंतजाम करना

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें