फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति प्रयागराजहिन्दुस्तान मिशन शक्ति : महिलाओं के हक की आवाज को मजबूत करती हैं कौशाम्बी की अंजू

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : महिलाओं के हक की आवाज को मजबूत करती हैं कौशाम्बी की अंजू

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के लिए यूपी सरकार की ओर से चयनित कौशाम्बी के मंझनपुर की अंजू द्विवेदी बेसहारा व असहाय महिलाओं की आवाज को मजबूत करती...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : महिलाओं के हक की आवाज को मजबूत करती हैं कौशाम्बी की अंजू
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSun, 29 Nov 2020 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

मंझनपुर की रहने वाली अंजू द्विवेदी बेसहारा व असहाय महिलाओं की आवाज को मजबूत करती हैं। अंजू पहले पूरामुफ्ती स्थित एक अस्पताल में फैमिली काउंसलर थीं। पिछले साल महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक बन गईं। अब अंजू पीड़ित बहू-बेटियों को जागरूक करने के साथ उन्हें उनका अधिकार दिलाने का काम करती हैं। बताती हैं कि अब तक 100 से ज्यादा पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिला चुकी हैं। सैकड़ों महिलाओं को खुद के पैरों पर खड़ा होने के लिए जागरूक कर चुकी हैं। 40 से ज्यादा की नशे की लत छुड़वा चुकी हैं। इसके अलावा 55 महिलाओं को विभिन्न केंद्रों पर सिलाई, कढ़ाई आदि का प्रशिक्षण दिलाया है। अंजू कहती हैं कि आधी आबादी जागरूक तथा आत्मनिर्भर होगी तभी देश की तरक्की संभव है। जागरूकता से ही महिलाओं का उत्पीड़न भी बंद होगा।

नाम-अंजू द्विवेदी

पता-मंझनपुर

कार्य-महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्यवक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें