फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति एनसीआरहिन्दुस्तान मिशन शक्ति: महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं कमलेश भारद्वाज

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं कमलेश भारद्वाज

गाजियाबाद। नेहरू नगर की रहने वाली कमलेश भारद्वाज आर्थिक तंगी से जूझ रहीं...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं कमलेश भारद्वाज
हिन्दुस्तान टीम,एनसीआऱTue, 09 Feb 2021 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद।

नेहरू नगर की रहने वाली कमलेश भारद्वाज आर्थिक तंगी से जूझ रहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही हैं। विजयनगर क्षेत्र में सिलाई मशीन लगाकर महिलाओं प्रशिक्षण देती हैं।

कमलेश ने बताया कि वह जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को करीब 10 वर्षों से मदद कर रही हैं। महिलाओं को सिलाई और ब्यूटीपार्लर का प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा कर रही हैं। लॉकडाउन में स्लम एरिया के परिवारों की महिलाओं को भी विजयनगर में अपने सिलाई केंद्र में शामिल किया। यहां 22 महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पांच महिलाएं ब्यूटीशियन का काम सीख रही हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में पढ़ाने के बाद बाकी समय जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बीतता है। यहां से प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीन देकर घर पर अपना काम कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद की जाएगी। छह-छह माह में प्रशिक्षण देकर रोजगार शुरू कराने का लक्ष्य है। इससे वे वह अपने परिवार का खर्च उठा सकेंगी। प्रशिक्षण के बाद इन महिलाओं को जिला उद्योग केंद्र से स्वरोजगार के लिए मिलने वाले ऋण दिलाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि यह सभी आत्मनिर्भर बन सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें