फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति एनसीआरहिन्दुस्तान मिशन शक्ति : महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा रहीं दुर्गेश

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा रहीं दुर्गेश

मुरादनगर। मुरादनगर की गंगाविहार कॉलोनी निवासी दुर्गेश शर्मा लघु उघोग लगाकर जरूरतमंद महिलाओं...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा रहीं दुर्गेश
हिन्दुस्तान टीम,एनसीआऱSun, 24 Jan 2021 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

मुरादनगर।

मुरादनगर की गंगाविहार कॉलोनी निवासी दुर्गेश शर्मा लघु उघोग लगाकर जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही हैं। इसके अलावा वह दस साल के अंदर तीन हजार से अधिक लड़कियों व महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई के साथ-साथ ब्यूटी पार्लर का कोर्स सिखाकर रोजगार उपलब्ध करा चुकी हैं।

दुर्गेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2007 में एक परिचित के घर गई थीं। वहां से प्रेरणा मिली कि यदि महिला आत्मनिर्भर रहेंगी तो उन्हें किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। इसके बाद सिलाई-कढ़ाई के अलावा फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। 2011 में दुर्गेश ने महिलाओं और लड़कियों की मदद करने का बीड़ा उठाया। वह बैग बनाने के अलावा ब्यूटी पार्लर का कोर्स निशुल्क सिखाती हैं। अब तक तीन हजार से अधिक महिलाओं को यह कोर्स सिखाकर आत्मनिर्भर बना चुकी हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में 25 से अधिक महिलाओं को मशीन दिलाई। दुर्गेश द्वारा किए गए कार्यों को देखकर उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें