फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति मुरादाबादहिन्दुस्तान मिशन शक्ति: बिजनौर की कौसर ने सैकड़ों महिलाओं को बनाया स्वावलंबी

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: बिजनौर की कौसर ने सैकड़ों महिलाओं को बनाया स्वावलंबी

कौसर अंसारी यूं तो 12वीं तक ही पढ़ी हैं, लेकिन सिलाई कढ़ाई का हुनर जानती थीं। कपड़ों पर की गई कौसर के हाथों की कारीगरी को आसपास ही नहीं बल्कि तमाम...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: बिजनौर की कौसर ने सैकड़ों महिलाओं को बनाया स्वावलंबी
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 08 Jan 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कौसर अंसारी यूं तो 12वीं तक ही पढ़ी हैं, लेकिन सिलाई कढ़ाई का हुनर जानती थीं। कपड़ों पर की गई कौसर के हाथों की कारीगरी को आसपास ही नहीं बल्कि तमाम लोग भी तारीफ करते थे। कौसर ने अपने हुनर को स्वरोजगार का जरिया बना लिया। खुद आत्मनिर्भर बनने के बजाय दूसरी सैकड़ों महिलाओं को भी स्वावलंबी बनने का रास्ता दिखाया। करीब 8 साल पहले 10 महिलाओं को साथ लेकर स्वयं सहायता समूह का गठन किया। इसमें अध्यक्ष की जिम्मेदारी खुद संभाल रही हैं। अपने सिलाई सेंटर पर 100 से अधिक महिलाओं को ट्रेनिंग दी। कोतवाली देहात की रहने वाली कौसर ने बताया कि उनके समूह द्वारा तैयार सूट और अन्य कपड़े दिल्ली मुरादाबाद तक सप्लाई किए जाते हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से लगने वाली प्रदर्शनी में भी वे तैयार किए हुए कपड़े बेचने जाती हैं। परिषदीय विद्यालयों में स्कूल ड्रेस सप्लाई का काम भी कौसर और उनके समूह से जुड़ी हुई महिलाएं कर रही हैं। अब दूसरी महिलाओं को भी कामकाजी बनता देख काफी खुशी मिलती है। इतना ही नहीं गरीब महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने का काम करती हैं। ब्लॉक के 1 दर्जन से अधिक गांव में कौसर करीब डेढ़ सौ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर चुकी है।

पेशा -अध्यक्ष स्वयं सहायता समूह एवं संचालिका सिलाई कढ़ाई सेंटर

शैक्षिक योग्यता -इंटरमीडिएट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें