गांव-गांव जाएगी रालोद, पार्टी के एजेंडे को बताएगी : त्रिलोक त्यागी
रालोद लोगों के बीच पहुंचकर भाईचारे का संदेश देने का काम कर रही है। पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। यह बात लोकदल के...

रालोद लोगों के बीच पहुंचकर भाईचारे का संदेश देने का काम कर रही है। पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। यह बात लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।
आशीर्वाद यात्रा को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में त्रिलोक त्यागी ने कहा कि 31 अक्तूबर को पार्टी लखनऊ में पटेल जयंती के अवसर पर संकल्प पत्र जारी करेगी। इसके बाद गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर पार्टी के एजेंडे को बताएगी। 25 अक्तूबर को जयंत चौधरी की दबुथआ में रैली होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर है। आम जनता परेशान है। उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ दोगला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोयला भंडार पर भी सरकार सही स्थिति न बताकर झूठे आकंडे दे रही है। इस दौरान बसपा छोड़कर आए 20 लोगों को रालोद की सदस्यता दिलाई गई। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष मतबूल गौड, सुनील रोहटा, विनय मल्लापुर और नदीम आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।