फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति लखनऊमिशन शक्ति: उन्नाव में शक्ति सेवा से सम्मानित हुईं 12 महिलाएं

मिशन शक्ति: उन्नाव में शक्ति सेवा से सम्मानित हुईं 12 महिलाएं

उन्नाव | हिन्दुस्तान संवाद अलग अलग क्षेत्र में जरूरतमंदों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाली 12 मिहलाओं को शक्ति सेवा सम्मान से सम्मानित किया...

उन्नाव |  हिन्दुस्तान संवाद

अलग अलग क्षेत्र में जरूरतमंदों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाली 12 मिहलाओं को शक्ति सेवा सम्मान से सम्मानित किया...
1/ 2उन्नाव | हिन्दुस्तान संवाद अलग अलग क्षेत्र में जरूरतमंदों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाली 12 मिहलाओं को शक्ति सेवा सम्मान से सम्मानित किया...
उन्नाव |  हिन्दुस्तान संवाद

अलग अलग क्षेत्र में जरूरतमंदों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाली 12 मिहलाओं को शक्ति सेवा सम्मान से सम्मानित किया...
2/ 2उन्नाव | हिन्दुस्तान संवाद अलग अलग क्षेत्र में जरूरतमंदों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाली 12 मिहलाओं को शक्ति सेवा सम्मान से सम्मानित किया...
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 27 Nov 2020 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

उन्नाव | हिन्दुस्तान संवाद

अलग अलग क्षेत्र में जरूरतमंदों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाली 12 मिहलाओं को शक्ति सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। डीएम रवींद्र कुमार ने इनको प्रमाण पत्र देकर बैच लगाकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि इस अभियान से अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं, बालिकाओं को उड़ान मिल सकेगी। कहा-बेटियों को बढ़ाना, स्वावलंबी बनाना ही मुख्य उद्देश्य है।

शक्ति चैंपियन्स के रूप में सीमा मिश्रा, रंजीता, ज्योति यादव, कलावती समेत 12 महिलाओं को पहचान पत्र, बैच देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 9 ऐसी महिलाएं जिनके पास 6 माह के बच्चे हैं, उन्हें बेबी केयर दिया गया। इसके पूर्व महिलाओं, बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं, बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। डीएम ने कहा कि निर्णायक मंडल इन महिलाओं के कौशल निखारने का और प्रयास करे। जनपद को प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है। इस अभियान में भी ऐसे सम्मान जनपद के हिस्से आने चाहिए। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ राजेश प्रजापति, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, जिला बाल संरक्षण इकाई, चलाइड लाइन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि सरकार समाज में अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी लाभ देने के लिए प्रयासरत है। कहा केंद्र तथा प्रदेश सराकर लगातार योजनाएं चला कर गरीबों को लाभ दे रही है। कहा राष्ट्र निर्माण में अगर सबसे ज्यादा किसी का योगदान है तो वह हैं श्रमिक । सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने कहा कि अधिक से अधिक श्रमिक बोर्ड में पंजीकरण कराएं। सहायक श्रमायुक्त हरिशचंद्र सिंह ने महिला श्रमिकों की सुरक्षा, सम्मान सशक्तिकरण की दिशा में बनाए गए कानूनों को विस्तार से बताया। इस दौरान चिकित्सा सहायता योजना के तहत 15 श्रमिकों, कन्या विवाह योजना के तहत छह श्रमिकों, निर्माण कामगार मृत्यु, विकलांगता सहायता योजना के तहत 3, अंत्योष्टि सहायता योजना के तहत 3 श्रमिकों को लाभ दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें