फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति लखनऊबेरोजगारी के सारे रिकार्ड टूट गए-कांग्रेस

बेरोजगारी के सारे रिकार्ड टूट गए-कांग्रेस

लखनऊ-विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी के सारे रिकार्ड टूट गए। भाजपा सरकार किसान और मजदूरों की विरोधी और चंद...

बेरोजगारी के सारे रिकार्ड टूट गए-कांग्रेस
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 06 Nov 2022 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ-विशेष संवाददाता

कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी के सारे रिकार्ड टूट गए। भाजपा सरकार किसान और मजदूरों की विरोधी और चंद पूंजीपतियों के पक्ष में सरकार काम कर रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण रोजी-रोटी के लिए भटक रहे असंगठित मजदूर व किसान और युवाओं में काफी हताशा का माहौल हैं।

प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा है कि अपनी इस विघटनकारी राजनीति से भाजपा अब 2024 में पुनः केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने का सपना देख रही है। कांग्रेस पार्टी की विकासपरक सोच और मुद्दा आधारित राजनीति के आगे अब असंभव है। भारत जोड़ो यात्रा अभियान के तहत देश भर के करोड़ों युवा महिलाएं बच्चें राहुल गांधी से प्रभावित होकर कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों से जुड़ गए हैं। वर्तमान राजनीति विकासपरक, मुद्दापरक और बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ है। कांग्रेस भाजपा को नफरत व बंटवारे की राजनीति के खिलाफ अब हर मोर्चे पर घेरेगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें