फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति कानपुरपहाड़ से आईं बर्फीली हवाएं, सीजन की सबसे ठंडी रात

पहाड़ से आईं बर्फीली हवाएं, सीजन की सबसे ठंडी रात

- न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा - दिन में धूप से मिली राहत,

पहाड़ से आईं बर्फीली हवाएं, सीजन की सबसे ठंडी रात
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरThu, 25 Nov 2021 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर वरिष्ठ संवाददाता

आसमान साफ होने और पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मंगलवार रात पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस ला दिया। सीजन का यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। सीएसए के मौसम विभाग के मुताबिक बदली न हुई और तेज हवाएं जारी रहीं तो जल्द ही शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार रात का तापमान 17.2 (न्यूनतम पारा) डिग्री सेल्सियस था। बुधवार सुबह यह गिरकर 9.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। चार दिनों में रात के तापमान में 7.6 डिग्री की कमी आ गई। मंगलवार के मुकाबले 2.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। बुधवार को दिन का तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान कम होने के दो कारण : सीएसए के मौसम विज्ञानी और जलवायु अनुसंधान प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार तापमान दो कारणों से गिरता है। एक तो साफ आसमान, जिसकी वजह से सतह से गर्मी तेजी से वापस लौटती है, इसे रेडिएशनल कूलिंग कहते हैं। उत्तर पश्चिम भारत में अब आसमान साफ है। सर्दी बढ़ने का दूसरा कारण है, हिमालय से होकर गुजरने वाली उत्तर-पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाएं। इन हवाओं के मैदानी इलाकों में पहुंचते ही ठंड बढ़ जाती है। यह हवाएं भी अब चलने लगी हैं।

रात की सर्दी और बढ़ेगी : मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा जिसकी वजह से तापमान में कमी आएगी। गुरुवार को सुबह कोहरा रहेगा। दिन में तेज धूप खिलेगी। रात में सर्दी और बढ़ेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें