फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति कानपुरहिन्दुस्तान मिशन शक्ति: कानपुर देहात की उपासना ने खुद के साथ 50 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: कानपुर देहात की उपासना ने खुद के साथ 50 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा

कानपुर देहात जनपद में डेरापुर ब्लॉक के सिठमरा गांव की उपासना आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। कुछ करने की ठान उन्होंने घर से बाहर कदम रखा और सिलाई-कढ़ाई सीखी। खुद की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई तो उन्होंने...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: कानपुर देहात की उपासना ने खुद के साथ 50 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा
हिन्दुस्तान टीम,कानपुर देहातWed, 20 Jan 2021 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर देहात जनपद में डेरापुर ब्लॉक के सिठमरा गांव की उपासना आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। कुछ करने की ठान उन्होंने घर से बाहर कदम रखा और सिलाई-कढ़ाई सीखी। खुद की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई तो उन्होंने अन्य महिलाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर काम से जोड़ा। अब तक 50 महिलाओं को रोजगार से जोड़ चुकी हैं।

उपासना बाजपेई आए दिन पति के उत्पीड़न से परेशान होकर मायके आ गई थीं। मायके में भी रोजगार के सीमित साधन थे जिनसे घर चला पाना मुश्किल हो रहा था। आर्थिक संकट और खुद के जीवन यापन के लिए उपासना ने घर के बाहर कदम रखा। उन्होंने रूरा की एक संस्था से जुड़कर सिलाई-कढ़ाई के साथ माला बनाने का काम सीखा। शुरुआत में बेहद कम आय से काम शुरू किया। काम और आय बढ़ाने के लिए उन्होंने दूसरी महिलाओं को भी अपने साथ जोड़ना शुरू किया। उन्होंने महिलाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देना शुरू किया। सभी को सिलाई-कढ़ाई के साथ वह मोती की माला बनाने का काम सिखाने लगीं। काम सिखाने के बाद धीरे-धीरे महिलाओं को अपने कारोबार से जोड़ लिया। इससे सभी की आय बढ़ गई, लगातार नई महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर वह काम को गति दे रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें