फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति कानपुरहिन्दुस्तान मिशन शक्ति: कानपुर देहात की नीलम ने महिलाओं को रोजगार से जोड़ा

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: कानपुर देहात की नीलम ने महिलाओं को रोजगार से जोड़ा

कानपुर देहात जनपद के अति पिछड़े संदलपुर ब्लॉक के साहनीपुर गांव की रहने वाली नीलम देवी ने कठिन परिस्थितियों के बीच खुद के साथ ही दूसरों को भी समृद्ध...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: कानपुर देहात की नीलम ने महिलाओं को रोजगार से जोड़ा
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरFri, 02 Apr 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर देहात। हिन्दुस्तान संवाद

कानपुर देहात जनपद के अति पिछड़े संदलपुर ब्लॉक के साहनीपुर गांव की रहने वाली नीलम देवी ने कठिन परिस्थितियों के बीच खुद के साथ ही दूसरों को भी समृद्ध करने की ठानी। इसके लिए उन्होंने समूह बनाकर गांव की 11 महिलाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ड्राई राशन वितरण में लगाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम रखा है।

गरीबी से जूझ रहीं नीलम देवी ने रोजगार हासिल करने के कई प्रयास किए, लेकिन उन्हें कहीं सफलता नहीं मिली। इस पर उन्होंने खुद 11 महिलाओं को जोड़कर एक समूह बनाने के बाद ब्लॉक से सहायता मांगी। यहां के अधिकारियों का सहयोग मिला तो आंगनबाड़ी केन्द्रों को सूखा राशन वितरण की जिम्मेदारी नीलम और उनके साथ ही महिलाओं को मिल गई। इसके जरिए नीलम ने अपनी आमदनी का रास्ता खोज लिया। वह अब इन 11 महिलाओं को राशन वितरण के बाद बचने वाले खाली समय का उपयोग करने के लिए घरेलू उत्पाद चिप्स-पापड़ बनाकर उनकी पैकिंग कर बाजार में पहुंचाने की योजना बना रही हैं। कम पैसे में कारोबार शुरू करके आर्थिक रूप से खुद को साबित कर नीलम अब दूसरी महिलाओं का सहारा बनी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें