फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति कानपुरहिन्दुस्तान मिशन शक्ति: कानपुर देहात की गौरी ने 50 महिलाओं को दिखाया रोजगार का रास्ता

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: कानपुर देहात की गौरी ने 50 महिलाओं को दिखाया रोजगार का रास्ता

कानपुर देहात जनपद में मैथा क्षेत्र के टोडरपुर गांव की गौरी तिवारी ने बेहद कठिन परिस्थिति और पति की मौत के बाद भी हिम्मत और जज्बे से रोजगार की दिशा...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: कानपुर देहात की गौरी ने 50 महिलाओं को दिखाया रोजगार का रास्ता
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरSat, 27 Mar 2021 10:53 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर देहात। हिन्दुस्तान संवाद

कानपुर देहात जनपद में मैथा क्षेत्र के टोडरपुर गांव की गौरी तिवारी ने बेहद कठिन परिस्थिति और पति की मौत के बाद भी हिम्मत और जज्बे से रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया। परिवार को सहारा देने के साथ ही आसपास की 50 महिलाओं को समूह बनाकर काम से जोड़ा।

गौरी तिवारी के पति उमेश की आमदनी कृषि पर निर्भर करती थी। इससे परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा था। इसी बीच, उमेश की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे से गौरी बुरी तरह टूट गईं। खुद को संभाला और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के संपर्क में आईं। इनके माध्यम से स्वयं सहायता समूह बनाया और महिलाओं से छोटी-छोटी बचत लेकर जमा करने के उपरांत उससे मिले रिवाल्विंग फंड से काम शुरू किया। साथ ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन के साथ जोड़कर गांव में स्थापित किए गए प्रेरणा ओजस असेंबली में प्रतिभाग किया तो डिस्ट्रीब्यूशन का काम मिल गया। इसमें वह सोलर लैंप स्कूल जाकर वितरण कर रही हैं और प्रतिदिन 4 से 5 सौ की आमदनी कर रही हैं। समूह की करीब 50 महिलाओं को भी सोलर असेंबली से जोड़कर उन्हें भी काम दिला कर आगे बढ़ा रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें