फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति झांसीझांसी में हैवानियत की हदें पार, अधेड़ ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार

झांसी में हैवानियत की हदें पार, अधेड़ ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार

झांसी (टोडीफतेहपुर)। संवाददाता टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय वृद्ध ने हैवानियत की हदें...

झांसी में हैवानियत की हदें पार, अधेड़ ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार
हिन्दुस्तान टीम,झांसीSun, 31 Jul 2022 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झांसी (टोडीफतेहपुर)। संवाददाता

टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय वृद्ध ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। शनिवार देर शाम किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि शिकायत करने उसे गाली-गलौज कर भगा दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपित को लठावरा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र निवासी एक 10 वर्षीय किशोरी के पिता का निधन हो गया है। उसकी मां कहीं गई थी। वह बीती देर शाम खेत पर अकेली थी। तभी पड़ोस में खेत पर रहने वाला 60 वर्षीय वृद्ध उसे अपने साथ बहलाकर ले गया। जहां उसने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब किशोरी घर पर पहुंची तो मां को सारी बातें बताई। मां ने आरोप लगाया कि शिकायत करने जब उसके घर पहुंचे तो वह गाली-गलौज करने लगा और धमकी देते हुए उसे भगा दिया। बाद में स्वयं भी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत की। वहीं पुलिस ने तुरंत किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए झांसी भिजवाया। टोडीपुतेहपुर थाना प्रभारी चंदन पांडेय ने बताया कि देर रात तेज बारिश के बीच आरोपित को लठावरा के जंगल से गिरफ्तार किया गया है। उसने अपना नाम भगवानदास उर्फ भग्गू प्रजापति बताया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बहरहाल, उसके विरुद्ध दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें