फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति गोरखपुरकामेश्‍वर सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा के नए प्रदेश अध्‍यक्ष, बोले-3 महीने में हर गांव में गठित होगी 11 सदस्यीय टीम

कामेश्‍वर सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा के नए प्रदेश अध्‍यक्ष, बोले-3 महीने में हर गांव में गठित होगी 11 सदस्यीय टीम

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि तीन माह में हर गांव में 11 सदस्यीय किसान मोर्चा की कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी, देश की...

कामेश्‍वर सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा के नए प्रदेश अध्‍यक्ष, बोले-3 महीने में हर गांव में गठित होगी 11 सदस्यीय टीम
मुख्‍य संवाददाता ,गोरखपुर Sat, 19 Jun 2021 09:16 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि तीन माह में हर गांव में 11 सदस्यीय किसान मोर्चा की कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी, देश की विपक्षी दलों एवं विदेशी कम्पनियों के गठजोड़ से किसानों को गुमराह करने के षणयंत्र का जवाब देंगी। 

हिन्दुस्तान से बातचीत में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि अपनी इस नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि उनके जैसे कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंप कर भाजपा ने दूसरे कार्यकर्ताओं का भी गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार की मंशा है कि जब 2022 में देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाए तो किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाए। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भाजपा सरकार ने किसानों के हित में दूरगामी परिणाम वाले निर्णय एवं कार्यक्रम बनाए हैं। लेकिन कुछ विरोधी दल और विदेशी कम्पनियों के एजेंट किसानों को गुमराह कर रहे हैं। उनकी कोशिश किसानों को नीतियों की सही जानकारी के साथ इन षणयंत्र से उपजे भ्रम को दूर करने करने की होगी। 

कामेश्वर सिंह का राजनीतिक सफर
1980 से आरएएस  के स्वयं सेवक के रूप में अपने सफर की शुरूआत करने वाले कामेश्वर सिंह 1987 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में सेवाएं दी। 1996 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री नियुक्त हुए। 2001 से 2010 तक भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे। 2012 में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र का कार्यभार संभाला। 2016 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की टीम में प्रदेश मंत्री रहे। 2018 में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय की टीम में प्रदेश मंत्री का कार्यभार संभाला। उन्हें मऊ जनपद का जिला प्रभारी बनाया गया। वर्तमान 2021 में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व वाली टीम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अब दायित्व मिला है। 

कामेश्वर सिंह को भाजपाइयों ने दी बधाई
भाजपा नेता श्री कामेश्वर सिंह को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने और संजय गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपाइयों ने बधाई दी है। मनोनयन पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, शिवसागर तिवारी, केएम मझवार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सत्यम साहनी, जनार्दन श्रीवास्तव, इंद्र कुमार निगम, अनिल कुमार,अरुण सिंह,संजय कुमार निषाद आदि लोगों ने मनोनयन पर बधाई दी है।

रवि किशन ने भी कामेश्वर सिंह को बधाई दी
सांसद रवि किशन शुक्ला ने भाजपा संगठन के रिक्त पदों पर प्रदेश पदाधिकारियों व मोर्चा के अध्यक्षों की नियुक्त पर सभी का बधाई दी है। किसान मोर्चा का कामेश्वर सिंह क़ो प्रदेश अध्यक्ष और बलिया के संजय गौड़ को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कामेश्वर सिंह की ताजपोशी पर भावुक हुए बंधु उपेंद्र सिंह
भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को बनाए जाने की घोषणा सुन कर मोर्चो के प्रदेश महामंत्री बंधु उपेंद्र सिंह भावुक हो गए। हिन्दुस्तान को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कामेश्वर जी, मेरे विद्यार्थी जीवन के मित्र के साथ राजनैतिक मार्गदर्शक भी रहे। संगठन में पहली बार महामंत्री बनने में उनका सबसे बड़ा सहयोग रहा। आज उन्हें भी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पा अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है। लेकिन ऐसे वक्त में हर पल उनके लिए उज्ज्वल भविष्य का सपना देखने वाली कामेश्वर जी की धर्मपत्नी मेरी भाभी की स्मृतियों से मन भीग रहा है। कोरोना महामारी ने उन्हें हम सब से छीन लिया, आज वे होती को खुशी कुछ और ही होती।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें