फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति गोरखपुरहिन्दुस्तान मिशन शक्ति : कानूनी सलाह दे परिवारों को बिखरने से बचा रहीं देवरिया की सुमित्रा

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : कानूनी सलाह दे परिवारों को बिखरने से बचा रहीं देवरिया की सुमित्रा

देवरिया। देवरिया के दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता सुमित्रा पांडेय महिलाओं को कानूनी सलाह...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : कानूनी सलाह दे परिवारों को बिखरने से बचा रहीं देवरिया की सुमित्रा
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSat, 23 Jan 2021 03:25 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। देवरिया के दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता सुमित्रा पांडेय महिलाओं को कानूनी सलाह देकर मदद कर रही हैं। दर्जनों महिलाओं का जीवन संवारने में उन्होंने अपना सहयोग दिया है। सुमित्रा के इस सहयोग से कई परिवार बिखरने से भी बच रहे हैं।

अधिवक्ता सुमित्रा पांडेय देवरिया के चकियवां मोहल्ले की रहने वाली हैं। शुरुआती दिनों से वह अपने पिता के साथ झारखंड में रहीं। पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वहां स्नातक तक की पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2011 में गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज कॉलेज से एलएलबी किया। शिक्षण काल के दौरान सुमित्रा एथलीट भी रहीं और अपनी मेधा के बल पर मेडल जीते। एलएलबी के बाद कानपुर और बनारस में रहकर स्कूल में पढ़ाने का काम भी किया।

इसके बाद वर्ष 2019 से देवरिया के दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता की प्रैक्टिस करने लगीं। उन्होंने दर्जनों महिला फरियादियों को न्याय दिलाया है। मध्यस्थता कर बिखरे परिवारों को मिलाती हैं। कोई गरीब-असहाय हो तो उससे फीस भी नहीं लेती हैं। उनका कहना है कि वह चिकित्सक बनना चाहती थीं लेकिन जनसेवा के उस सपने को वकील बनकर पूरा करने की कोशिश कर रही हैं।

सुमित्रा पांडेय

निवासी: चकियवां, देवरिया

पेशा: अधिवक्ता

सहयोग: महिला फरियादियों की मदद कर न्याय दिलाना

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें