फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति गोरखपुरहिन्दुस्तान मिशन शक्ति : देवरिया की सारिका की ट्रेनिंग ने 440 महिलाओं को किया सशक्त

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : देवरिया की सारिका की ट्रेनिंग ने 440 महिलाओं को किया सशक्त

देवरिया। वरिष्ठ संवाददाता सलेमपुर क्षेत्र के पड़री झिल्लीपार की रहने वाली सारिका सिंह ने...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : देवरिया की सारिका की ट्रेनिंग ने 440 महिलाओं को किया सशक्त
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 19 Mar 2021 04:04 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। वरिष्ठ संवाददाता

सलेमपुर क्षेत्र के पड़री झिल्लीपार की रहने वाली सारिका सिंह ने 400 महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबन की राह दिखाई। इसके अलावा 40 महिलायें व लड़कियां उनसे प्रशिक्षण लेकर सिलाई-कढ़ाई का हुनर सीख रही हैं। अधिकतर महिलाओं को सारिका मुफ्त में प्रशिक्षण देने का काम कर रही हैं।

सारिका सिंह पिछले पांच साल से अपने क्षेत्र की महिलाओं व लड़कियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करती हैं। वह माहवारी के दिनों में सेनेटरी पैड के इस्तेमाल और इसके फायदे के बारे में भी बताती हैं। उनके इस पहल से महिलायें व लड़कियां बेझिझक अपनी समस्याओं को रखते हुए सलाह लेती हैं। सारिका ने वर्ष 2010 में देवरिया स्थित जन शिक्षण संस्थान से सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण लिया। पिछले पांच सालों से वह अपने क्षेत्र की महिलाओं में आत्मनिर्भरता का दम भर रही हैं। वह अधिकतर महिलाओं को मुफ्त में प्रशिक्षण देने का काम करती हैं।

कई लड़कियां उनसे ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण भी ले रही हैं। उनसे जुड़ी महिलायें व लड़कियां सिलाई-कढ़ाई के अलावा ऊन का गेट, झालर-झूमर, फूलदान, जूट का वॉल हैंगिंग, कुशन कवर और चादर पर कढ़ाई करने का काम भी करती हैं। तैयार किये गये उत्पादों को क्षेत्र की दुकानों पर बेचकर महिलाएं अच्छी कमाई भी कर रही हैं। इस काम से जुड़ी प्रत्येक महिला दो हजार रुपये महीने कमा लेती है।

एक नजर

सारिका सिंह

निवासी: पड़री झिल्लीपार, सलेमपुर

पेशा: सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का संचालन

सहयोग: 440 महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वावलंबी बनाया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें