फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति चित्रकूटहिन्दुस्तान मिशन शक्ति: चित्रकूट में 450 महिलाओं को उमा ने दिखाई राह, कई को मिला रोजगार

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: चित्रकूट में 450 महिलाओं को उमा ने दिखाई राह, कई को मिला रोजगार

इंटरमीडिएट तक पढ़ी-लिखी चित्रकूट जनपद के कुसेली गांव की उमा देवी खुद के रोजगार के लिए काफी परेशान थीं। 2018 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में समूह सखी के तौर पर जुड़कर उन्होंने गांव की महिलाओं को...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: चित्रकूट में 450 महिलाओं को उमा ने दिखाई राह, कई को मिला रोजगार
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटMon, 25 Jan 2021 02:59 AM
ऐप पर पढ़ें

इंटरमीडिएट तक पढ़ी-लिखी चित्रकूट जनपद के कुसेली गांव की उमा देवी खुद के रोजगार के लिए काफी परेशान थीं। 2018 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में समूह सखी के तौर पर जुड़कर उन्होंने गांव की महिलाओं को जोड़ने की शुरुआत की। उमा ने अपने गांव में ही 60 महिलाओं को समूहों से जोड़ा। इनको रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कई महिलाएं अपना काम शुरू कर चुकी हैं। अगरबत्ती बनाने के लिए 12 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया है। वे भी जल्द कारोबार शुरू करने वाली हैं। उमा ने आईसीआरपी बनने के बाद इटवा की 180, करौंदी की 50, रगौली की 40, सीतापुर की 60, भरथौल की 40 और सभापुर बराछ गांव की 20 महिलाओं को समूह गठित कराकर जोड़ा है। इनके समूहों के खाते खुलवाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद यह भी कोई न कोई रोजगार शुरू करेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें