फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति चित्रकूटहिन्दुस्तान मिशन शक्ति: चित्रकूट में प्रतिमा 200 महिलाओं को दिखा रहीं रोजगार का रास्ता

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: चित्रकूट में प्रतिमा 200 महिलाओं को दिखा रहीं रोजगार का रास्ता

चित्रकूट जनपद में मऊ विकासखंड क्षेत्र के एमपी सीमा से सटे बीहड़ इलाके के हनुमानगंज गांव की प्रतिमा देवी गरीब परिवारों की महिलाओं को रोजगार के रास्ते बता रही हैं। वह पिछले वर्ष ही राष्ट्रीय ग्रामीण...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: चित्रकूट में प्रतिमा 200 महिलाओं को दिखा रहीं रोजगार का रास्ता
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटWed, 20 Jan 2021 06:19 PM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट जनपद में मऊ विकासखंड क्षेत्र के एमपी सीमा से सटे बीहड़ इलाके के हनुमानगंज गांव की प्रतिमा देवी गरीब परिवारों की महिलाओं को रोजगार के रास्ते बता रही हैं। वह पिछले वर्ष ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं और खुद पैरों पर खड़े होने के बाद और महिलाओं की मदद में जुट गईं।

हाईस्कूल तक पढ़ी-प्रतिमा शादी के बाद खुद को रोजगार से जोड़ने के लिए रास्ता तलाश कर रही थीं। उनके अंदर लालसा थी कि कुछ करें और अपने परिवार की आर्थिक समृद्धि में मददगार साबित हों। एनआरएलएम से जुड़ने के साथ ही प्रतिमा की लगन को देखते हुए गांव में समूह सखी की जिम्मेदारी दी गई और वह इसे निभाने में जुट गईं। प्रतिमा ने अब तक 200 महिलाओं को समूहों से जोड़ा है। इनमें गांव के अलावा आसपास के मजरों अहिरन पुरवा, सुजानगंज, लोखरी की भी महिलाएं शामिल हैं। प्रतिमा ने इन महिलाओं को प्रशिक्षण के जरिए समूह से लेनदेन, सीसीएल व समूह के संचालन आदि की जानकारी दिलाई। समूह से जुड़ी 150 महिलाएं खेती कर रही हैं। इन महिलाओं को कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां के कृषि वैज्ञानिकों ने अच्छी खेती करने की तकनीक बताई है। प्रतिमा और महिलाओं को उन्नत खेती के लिए प्रेरित कर रही हैं। प्रतिमा के अनुसार 100 महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण लेने को तैयार हैं, जिनको वह जल्द ही सिलाई का प्रशिक्षण दिलवाने की व्यवस्था में जुटी हैं। इसके अलावा वाशिंग पाउडर, अगरबत्ती आदि बनाने के काम में भी कई महिलाओं को जोड़ने के लिए इसका प्रशिक्षण दिलाने का प्रयास कर रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें