फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति चित्रकूटहिन्दुस्तान मिशन शक्ति: गिरिजा ने डलिया बना 100 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: गिरिजा ने डलिया बना 100 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा

हमीरपुर जनपद में सरीला विकास खंड के बीलपुर गांव की गिरिजा देवी ने स्वयं सहायता समूह बनाकर सौ से ज्यादा महिलाओं को जोड़कर अरहर की खाड़ू से डलिया बनाना...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: गिरिजा ने डलिया बना 100 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटThu, 18 Feb 2021 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

हमीरपुर। हिन्दुस्तान संवाद

हमीरपुर जनपद में सरीला विकास खंड के बीलपुर गांव की गिरिजा देवी ने स्वयं सहायता समूह बनाकर सौ से ज्यादा महिलाओं को जोड़कर अरहर की खाड़ू से डलिया बनाना शुरू किया। आज वह अपना उत्पादन मंडियों में सप्लाई कर प्रति वर्ष एक लाख से ज्यादा की आमदनी कर रही हैं।

गिरिजा देवी के परिवार का खर्च खेती से चल नहीं पा रहा था। उन्होंने मेहेर बाबा समूह का गठन 2017 में कर 10 महिलाओं को जोड़ा। इसके बाद अरहर की खाड़ू से डलिया बना कर बेचना शुरू किया। पहले घर से फिर बाजार तक सप्लाई शुरू की। अब वह ठेकेदारों को बड़ी तादात में डलिया बनाकर देती हैं, जो आगे बाजारों में सप्लाई करते हैं। फिरोजाबाद घिरोर सिटी, गुड़गांव, मैनपुरी तक डलिया भेजकर उनका समूह अच्छी कमाई कर रहा है। उनके साथ 100 से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं, सभी को इसका लाभ मिल रहा है। इसे लोग अनुपयोगी मान गांवों में सिर्फ चूल्हे में जलाते थे, उस खाड़ू से गिरिजा कामयाबी की नई इबारत लिख रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें