फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति चित्रकूटहिन्दुस्तान मिशन शक्ति: चित्रकूट में गीता ने खुद के साथ 95 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: चित्रकूट में गीता ने खुद के साथ 95 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा

चित्रकूट के सदर विकासखंड क्षेत्र के कसहाई गांव की गीता देवी एमए तक पढ़ने के बाद रोजगार के लिए रास्ता तलाश रही थीं। उन्हें मलाल था कि पढ़ा-लिखा होना बेकार जा रहा है। मुकाम हासिल करने के लिए वह संघर्ष...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: चित्रकूट में गीता ने खुद के साथ 95 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटMon, 25 Jan 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट के सदर विकासखंड क्षेत्र के कसहाई गांव की गीता देवी एमए तक पढ़ने के बाद रोजगार के लिए रास्ता तलाश रही थीं। उन्हें मलाल था कि पढ़ा-लिखा होना बेकार जा रहा है। मुकाम हासिल करने के लिए वह संघर्ष करती रहीं। सरकारी नौकरी पाने के लिए बहुत प्रयास किए, लेकिन जब उसमें कामयाबी नहीं मिली तो 2018 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ गईं।

पढ़ी-लिखी होने के साथ ही गीता के हौसले को देखते हुए उन्हें पहले समूह सखी बनाया गया, फिर ब्लॉक रिसोर्स पर्सन की जिम्मेदारी दे दी गई। उन्होंने सिलाई का प्रशिक्षण लिया और घर में ही मशीन रखकर बच्चों के यूनीफॉर्म सिलने शुरू कर दिए। इसके अलावा और कपड़ों की सिलाई कर उन्होंने आर्थिक समृद्धि का द्वार खोला। अब वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने में सहयोग प्रदान कर रही हैं। गीता ने अब तक 540 महिलाओं को समूहों से जोड़ा और 150 महिलाओं को विभिन्न रोजगार से जोड़ चुकी हैं। गीता बताती हैं कि गांवों में गठित समूहों के खाते खुलवा दिए हैं, सीसीएल की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ने की योजना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें