फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति चित्रकूटहिन्दुस्तान मिशन शक्ति: महिलाओं को रोजगार का रास्ता दिखा रहीं चित्रकूट की अनीता

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: महिलाओं को रोजगार का रास्ता दिखा रहीं चित्रकूट की अनीता

चित्रकूट जनपद में छेछरिहा बुजुर्ग गांव की स्नातक अनीता देवी गरीब महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक उन्नति के लिए प्रयत्नशील हैं। उनका मानना है...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: महिलाओं को रोजगार का रास्ता दिखा रहीं चित्रकूट की अनीता
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटMon, 15 Feb 2021 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट। हिन्दुस्तान संवाद

चित्रकूट जनपद में छेछरिहा बुजुर्ग गांव की स्नातक अनीता देवी गरीब महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक उन्नति के लिए प्रयत्नशील हैं। उनका मानना है कि शिक्षित होने के साथ महिलाएं जब तक रोजगार से जुड़कर खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत नहीं बनाएंगी, तब तक उनका जीवन खुशहाल नहीं हो सकता। वह महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए ही वर्ष 2018 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से सदस्य के तौर पर जुड़ीं। उनके हौसले और काम को देखते हुए जल्द उन्हें समूह सखी की जिम्मेदारी मिल गई। वह पहले से समूह में अन्य महिलाओं को भी जोड़ने में जुटी थीं। अनीता ने गांव की 69 महिलाओं को समूह से जोड़ा। इनमें से दो महिलाओं को समूह से 20-20 हजार रुपए लोन दिलाकर दुकान खुलवाई और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया। इसी तरह अन्य महिलाओं को भी लोन व मदद दिलाकर अनीता कोई न कोई काम शुरू करवा चुकी हैं। आज सारी महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हैं और परिवार की आर्थिक मदद करने में सक्षम हो गई हैं।

अनीता को आईपीआरपी की जिम्मेदारी मिली तो उन्होंने गांव से बाहर कदम निकाला। पड़ोस के भौंरी गांव जाकर समूह गठन करना शुरू किया। फिलहाल यहां एक समूह बनाकर 12 महिलाओं को जोड़ा है। पहले से भी यहां पर गठित समूह की महिलाओं को वह रोजगार के रास्ते बताकर प्रेरित कर रही हैं। अनीता कहती हैं कि गांव की 35 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण के लिए आवेदन कराया है। जल्द ही प्रशिक्षण लेकर ये महिलाएं रोजगार से जुड़ जाएंगी। अन्य महिलाओं को भी उनकी रुचि के अनुसार रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिला रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें