फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति बस्तीहिन्दुस्तान मिशन शक्ति : बस्ती की स्वीकृति ने 10 हजार छात्राओं को निडरता का पाठ पढ़ाया

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : बस्ती की स्वीकृति ने 10 हजार छात्राओं को निडरता का पाठ पढ़ाया

बस्ती। वरिष्ठ संवाददाता महिला सुरक्षा के साथ-साथ अपराध व अपराधियों से निपटने के लालगंज...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : बस्ती की स्वीकृति ने 10 हजार छात्राओं को निडरता का पाठ पढ़ाया
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बस्तीMon, 01 Feb 2021 03:24 AM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती। वरिष्ठ संवाददाता

महिला सुरक्षा के साथ-साथ अपराध व अपराधियों से निपटने के लालगंज थाने की कांस्टेबल स्वीकृति मिश्र ने एक और बीड़ा उठाया है। वह पिछले छह माह के दौरान क्षेत्र के 45 स्कूलों में जाकर 10 हजार से अधिक छात्राओं को जागरूक कर चुकी हैं। छात्राओं की क्षमता का विकास हो और वे निडर बनकर आगे बढ़ें, इसके लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

हरदोई जनपद की रहने वाली स्वीकृति की पढ़ाई-लिखाई गृह जनपद में हुई। 2019 में उनका चयन कांस्टेबल के पद पर हुआ। इसके पहले भी वह एक स्वयंसेवी फाउंडेशन के माध्यम से हरदोई जनपद में छात्राओं को जागरूक करने का काम कर रही थीं। अब पुलिसकर्मी के तौर पर कार्यरत हैं, जो महिलाओं की सहायता की दृष्टि से उनके लिए बेहतर प्लेटफार्म साबित हुआ।स्वीकृति मिश्रा लालगंज थाना क्षेत्र के छोटे से लेकर बड़े स्कूलों में जाती हैं। वहां छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उन्हें इस बात के लिए प्रेरित करती हैं कि वे परिवार में मित्रवत व्यवहार करें।

अपनी समस्या को घर में नि:संकोच होकर जरूर बताएं। ऐसा करने से उनकी समस्या का समाधान होगा। शिक्षा से महिलाओं की अधिकांश समस्याओं का समाधान हो सकता है। यदि शिक्षा नहीं ग्रहण कर सकती हैं तो स्वयं में मौजूद उस क्षमता का विकास करें, जिसके माध्यम से वे आगे बढ़ सकती हैं।

एक नजर

स्वीकृति मिश्रा

पता: थाना लालगंज

पेशा: पुलिस कांस्टेबल

योगदान: छात्राओं की क्षमता विकास व जागरूक करना

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें