फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति बस्तीहिन्दुस्तान मिशन शक्ति : 100% टीकाकरण कराने पर विभाग में नजीर बनीं सिद्धार्थनगर की संगीता

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : 100% टीकाकरण कराने पर विभाग में नजीर बनीं सिद्धार्थनगर की संगीता

सिद्धार्थनगर। कार्यालय संवाददाता जिले के शोहरतगढ़ क्षेत्र के गनेशपुर गांव की रहने वाली आशा...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : 100% टीकाकरण कराने पर विभाग में नजीर बनीं सिद्धार्थनगर की संगीता
हिन्दुस्तान टीम,बस्तीTue, 26 Jan 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

सिद्धार्थनगर। कार्यालय संवाददाता

जिले के शोहरतगढ़ क्षेत्र के गनेशपुर गांव की रहने वाली आशा कार्यकर्त्री संगीता देवी की काम के प्रति लगन से अलग पहचान है। शतप्रतिशत टीकाकरण कराने पर वह सम्मान से नवाजी गईं। परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग उनसे इतना प्रभावित है कि वह अन्य आशा कार्यकर्त्रियों को संगीता से प्रेरणा लेने की सलाह देता रहता है।

गनेशपुर गांव की रहने वाली संगीता देवी ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी हैं। वर्ष 2009 में अपनी दो माह की बेटी को टीका लगवाने संगीता पल्टा देवी उपकेंद्र पर गई थीं। उन्होंने टीकाकरण करने वाली एएनएम से उसकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वह हाईस्कूल पास हैं। इसके बाद संगीता के मन में भी स्वास्थकर्मी बनने की इच्छा जागी। उन्होंने आशा कार्यकर्त्री के दायित्वों को समझते हुए 2009 में ही काम शुरू कर दिया। संगीता ने घर-घर जाकर खूब मेहनत की। इसका परिणाम रहा कि पूरे ब्लॉक में गनेशपुर शत प्रतिशत टीकाकरण कराने में अव्व्ल रहा। इसके लिए संगीता को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।

संगीता ने आशा का काम करते हुए इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। कम पढ़ी-लिखी आशा कार्यकर्त्रियों की भी वह हमेशा मदद करती हैं। नसबंदी व परिवार नियोजन के अस्थाई उपाय भी कराए। कम पढ़ी-लिखी आशा कार्यकर्त्रियों की भी वह हमेशा मदद करती हैं। स्वास्थ्य विभाग संगीता की लगन और निष्ठा की मिसाल दी जाती है।

एक नजर

संगीता देवी

निवासी: गनेशपुर, शोहरतगढ़

पेशा: आशा कार्यकर्त्री

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें