फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति बस्तीहिन्दुस्तान मिशन शक्ति : गांव से निकल खेल में सिद्धार्थनगर की रेनू ने बनाई पहचान

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : गांव से निकल खेल में सिद्धार्थनगर की रेनू ने बनाई पहचान

सिद्धार्थनगर। कार्यालय संवाददाता नौगढ़ ब्लॉक के छोटे से गांव रेहरा को प्रदेश महिला वॉलीबॉल...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : गांव से निकल खेल में सिद्धार्थनगर की रेनू ने बनाई पहचान
हिन्दुस्तान टीम,बस्तीWed, 20 Jan 2021 03:25 AM
ऐप पर पढ़ें

सिद्धार्थनगर। कार्यालय संवाददाता

नौगढ़ ब्लॉक के छोटे से गांव रेहरा को प्रदेश महिला वॉलीबॉल की नर्सरी कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। यहां की खिलाडि़यों से ही जिला और मंडल महिला वालीबॉल की टीम तैयार होती है। गांव की 18 बेटियां स्टेट लेवल पर खेल रही हैं। इसी गांव की बेटी रेनू भी हैं। रेनू ने 10 स्टेट चैंपियनशिप खेलने के साथ ही अंडर-18 जूनियर नेशनल वॉलीबॉल कैंप में भी जगह बनाई। रेनू की सफलता पर पूरा जिला खुश है और अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकने की दुआ कर रहा है।

शहर के श्रीसिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा रेनू के लिए सफलता की राह आसान नहीं रही है। उनका परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। हालत यह है कि उनके लिए खेल किट भी खरीदना संभव नहीं है। लेकिन अपनी प्रतिभा और लगन से रेनू ने यह मुकाम हासिल किया है। रेनू जब महज छह-साल की थी तभी गांव के परिषदीय विद्यालय में बने वालीबॉल ग्राउंड में प्रशिक्षक अरविंद कुमार गुप्त की देखरेख में रेनू प्रैक्टिस करने लगी। फील्ड पर रोजाना चार से पांच घंटे की मेहनत ने उेस बेहतरीन खिलाड़ी बना दिया।

छोटे से गांव से निकलकर 10 स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व का मौका मिला। पिछले साल रेनू का चयन अंडर-18 जूनियर नेशनल वॉलीबॉल कैंप में हो चुका है। रेनू को उम्मीद है कि वह जल्द ही देश के लिए खेलेगी और अंतरराष्ट्रीय फलक पर देश का नाम रोशन करेगी। उसकी कामयाबी पर पूरे जिले को नाज है।

एक नजर

रेनू

निवासी: रेहरा, नौगढ़

पहचान: वॉलीबॉल खिलाड़ी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें