फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति बस्तीहिन्दुस्तान मिशन शक्ति : संतकबीरनगर की नीता ने 25 हजार बेटियों को आत्मरक्षा में सशक्त बनाया

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : संतकबीरनगर की नीता ने 25 हजार बेटियों को आत्मरक्षा में सशक्त बनाया

संतकबीरनगर। कार्यालय संवाददाता महिला थाने में तैनात कांस्टेबल नीता प्रसाद कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : संतकबीरनगर की नीता ने 25 हजार बेटियों को आत्मरक्षा में सशक्त बनाया
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बस्तीMon, 01 Feb 2021 03:24 AM
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर। कार्यालय संवाददाता

महिला थाने में तैनात कांस्टेबल नीता प्रसाद कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ बेटियों को सशक्त बनाने में जुटी हैं। अब तक 25 हजार से अधिक बेटियों को आत्मरक्षा के गुर बता चुकी हैं। एंटी रोमियो अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए दर्जनों शोहदों को सबक सिखाया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस पाठशाला के जरिये व्यक्तिगत तौर पर लड़कियों की समस्या की जानकारी लेकर निस्तारण कराने के साथ ही हरसंभव मदद भी कर रही हैं। मूलत: मऊ जनपद के मटुरी मरियम गांव की रहने वाली नीता प्रसाद ने पूरी शिक्षा महाराष्ट्र से ग्रहण की। पढ़ाई के दौरान जब गांव आतीं तो ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों की दशा देख उन्हें तकलीफ होती। उन्होंने पढ़ाई के दौरान पुलिस सेवा में जाने का संकल्प लिया और तैयारी में जुट गईं। बीए तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद उनका चयन पुलिस सेवा में हो गया।

वर्ष 2011 में बतौर कांस्टेबल संतकबीरनगर में ही पहली तैनाती मिली। तभी से बालिका सुरक्षा पर काम करने लगीं। शोहदों पर कार्रवाई के लिए सादे ड्रेस में भी बाजारों में निकल पड़ती हैं। स्कूल, कॉलेजों में छात्राओं से उनकी समस्या जानती हैं। साथ ही उससे निजात दिलाने का भी प्रयास करती हैं। अब तक करीब 25 हजार बेटियों को सुरक्षा के टिप्स देकर सशक्त बना चुकी हैं।

एक नजर

नीता प्रसाद

निवासी : मटुरी मरियम, जिला मऊ

पेशा : महिला कांस्टेबल

सहयोग : बेटियों को सुरक्षा देने के साथ ही बना रहीं सशक्त

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें