फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति आजमगढ़हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: कबाड़ से सजावटी सामान बना संतोष संवार रहीं महिलाओं की जिंदगी

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: कबाड़ से सजावटी सामान बना संतोष संवार रहीं महिलाओं की जिंदगी

स्थान -सिधारी आजमगढ़ पेशा: प्रशिक्षण आजमगढ़। कबाड़ व घर के बेकार वस्तुओं से सजवाटी सामान बनाने का प्रशिक्षण देकर गरीब महिलाओं को संतोष सिंह स्वावलंबी बना रही हैं। शहर के सिधारी निवासी संतोष सिंह...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: कबाड़ से सजावटी सामान बना संतोष संवार रहीं महिलाओं की जिंदगी
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Fri, 27 Nov 2020 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थान -सिधारी आजमगढ़

पेशा: प्रशिक्षण

आजमगढ़। कबाड़ व घर के बेकार वस्तुओं से सजवाटी सामान बनाने का प्रशिक्षण देकर गरीब महिलाओं को संतोष सिंह स्वावलंबी बना रही हैं। शहर के सिधारी निवासी संतोष सिंह गरीब महिलाओं को निशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण दे रही हैं। लॉकडाउन के दौरान संतोष ने कबाड़ व घर के बेकार पड़े सामान से सजावटी वस्तुओं को बनाने का पहले प्रशिक्षण लिया फिर गरीब महिलाओं को प्रशिक्षित किया। संतोष ने बताया कि तीन सालों में लगातार डेढ़ सौ से अधिक बेसहारा महिलाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। अभी बीते दिनों संतोष ने गोबर से दीये बनाने के लिए ऐसी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। संतोष के प्रशिक्षण लेने के बाद अब तक डेढ़ सौ महिलाओं ने ऐसे ही उत्पाद तैयार कराके उन्हें आर्थिक संबल दिया। अब तो वो पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो चुकी हैं। संतोष ने अपने पिछले दो दशकों से अधिक समय से इस क्षेत्र में सक्रिय रहने के चलते बड़ा नेटवर्क तैयार किया है। यूपी के कई जिलों में ऐसी वस्तुओं के चाहने वालों का ग्रुप बनाकर व वेबसाइट बनाकर ऐसी महिलाओं को बिक्री के लिए बाजार भी उपलब्ध कराती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें