फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति आजमगढ़हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : लड़कियों को प्रेरित करेंगी नारी शक्ति

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : लड़कियों को प्रेरित करेंगी नारी शक्ति

आजमगढ़। निज संवाददाता हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण के स्कूल संवाद का...

आजमगढ़। निज संवाददाता
 हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण के स्कूल संवाद का...
1/ 3आजमगढ़। निज संवाददाता हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण के स्कूल संवाद का...
आजमगढ़। निज संवाददाता
 हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण के स्कूल संवाद का...
2/ 3आजमगढ़। निज संवाददाता हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण के स्कूल संवाद का...
आजमगढ़। निज संवाददाता
 हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण के स्कूल संवाद का...
3/ 3आजमगढ़। निज संवाददाता हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण के स्कूल संवाद का...
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Mon, 18 Jan 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। निज संवाददाता

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण के स्कूल संवाद का आयोजन लगातार चल रहा है। संवाद में उन महिलाओं से छात्राओं को रू-ब-रू कराया जा रहा है। जो अपने संघर्ष से आगे बढ़ीं और अब समाज के लिए उनकी कहानी प्रेरणादायी बन चुकी है। मंगलवार को इसी क्रम में स्कूल संवाद का आयोजन किया जा रहा है।

विपरित परिस्थितियों में काम करके इन महिलाओं ने अपने मजबूत इरादों से समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। ये महिलाएं अपनी कहानी इन स्कूलों में छात्राओं से साझा करती हैं। जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर मुबारकपुर गर्ल्स डिग्री कालेज में सुबह 11 बजे ये शक्तियां छात्राओं को प्रेरित करेंगी। बताएंगी कि कठिन परिस्थितियों में भी चुनौती का सामना करना चाहिए। उन्हें प्रतिकूल माहौल में भी कैसे आगे बढ़ते जाना है, इसके लिए भी प्रेरित करेंगी। ये नारी शक्ति ऐसी हैं जिन्होंने संघर्ष से न केवल खुद को स्थापित किया, बल्कि तमाम महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाया। संवाद में छात्राओं को सवाल पूछने का भी मौका दिया जाएगा। जिससे उन्हें कुछ नया सीखने और सोचने का मौका मिले। संवाद में सुगंता देवी, सुनिता देवी व शायरा शामिल होंगी।

ये शख्सियत बताएंगी छात्राओं को अपनी संघर्ष गाथा

नाम : सुगंता देवी

पता: काशीपुर सठियांव

नाम: सुनीता देवी

गांव: नैठी डिहवा, मुबारकपुर

नाम : सायरा

पता : पुरारानी, मुबारकपुर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें