हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: संघर्ष गाथा से प्रेरित करेंगी नारी शक्ति
आजमगढ़। वरिष्ठ संवाददाता हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण के स्कूल संवादयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर अजमतगढ़...
आजमगढ़। वरिष्ठ संवाददाता
हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण के स्कूल संवाद का आयोजन लगातार चल रहा है। संवाद में उन महिलाओं से छात्राओं को रूबरू कराया जा रहा है जो अपने संघर्ष से आगे बढ़ीं और अब समाज के लिए उनकी कहानी प्रेरणादायी बन चुकी है। विपरीत परिस्थितियों में काम करके इन महिलाओं ने अपने मजबूत इरादों से समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। ये महिलाएं अपनी कहानी इन स्कूलों में छात्राओं से साझा करती हैं। शनिवार को इसी क्रम में स्कूल संवाद का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर अजमतगढ़ स्थित राजकीय महिला इंटर कालेज में दोपहर बारह बजे अपनी इस कहानी के माध्यम से छात्राओं को प्रेरित करेंगी, बताएंगी कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी किसी भी चुनौती का सामना करना चाहिए। उन्हें प्रतिकूल माहौल में भी कैसी आगे बढ़ते जाना है, इसके लिए प्रेरित करेंगी। ये नारी शक्ति ऐसी हैं जिन्होंने संघर्ष से न केवल खुद को स्थापित किया बल्कि तमाम महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाया।
इस संवाद में छात्राओं को सवाल पूछने का भी मौका दिया जाएगा। जिससे उन्हें कुछ नया सीखने और सोचने का मौका मिले। संवाद में नीलम यादव, फिरोजा, व हसीबुन निशा छात्राओं से रूबरू होंगी।
ये शख्सियत बताएंगी छात्राओं को अपनी संघर्ष गाथा
नीलम यादव
निवासी :शोहराभार, लाटघाट
काम : महिलाओं को जागरुक करना
फिरोजा
निवासी: गजहड़ा, मुबारकपुर
काम : जागरुकता फैलाना
हसीबुन निशा
निवासी : देवली मुबारकपुर
काम : महिला जागरुकता