फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति आजमगढ़हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : मंजूलता महिलाओं को आर्थिक रूप से बना रहीं स्वावलंबी

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : मंजूलता महिलाओं को आर्थिक रूप से बना रहीं स्वावलंबी

आजमगढ़। मंजूलता के पति की गांव के पास कंजरा दिलशादपुर में एक दुकान है। इतनी उन्हें जोड़ने की पहल की। अपने जैसी महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : मंजूलता महिलाओं को आर्थिक रूप से बना रहीं स्वावलंबी
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Fri, 08 Jan 2021 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। मंजूलता के पति की गांव के पास कंजरा दिलशादपुर में एक दुकान है। इतनी कमाई नहीं होती की घर का खर्च पूर चला सके। वह रोजगार की तलाश कर रही थी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ब्लाक से समूह के बारे में जानकारी मिली। समूह से जुड़कर काम शुरू किया लेकिन अपने काम तक ही वह नहीं रुकीं। गांव गांव जाकर मंजूलता ने महिलाओं को जागरूक कर उन्हें जोड़ने की पहल की। अपने जैसी महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। धीरे धीरे महिलाओं को मंजूलता की बात समझ में आने लगीं। सबसे पहले उसने 110 महिलाओं को जोड़कर समूह बनाया। एक समूह में 10 से अधिक महिलाओं को जोड़कर 10 समूह तैयार किए। इस समय वह 12 समूह का संचालन कर रही हैं। मंजूलता की पहल से जुड़ी 15 महिलाएं अब पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो चुकी हैं। इन सभी महिलाओं को अब खुदके या फिर अपने बच्चों के खर्च के लिए किसी का इंतजार नहीं करना पड़ता है। ये अब स्व रोजगार कर घर का खर्च चला रही हैं। इनके घर में खुशियां लौट आई हैं। मंजूलता के कदम रुके नहीं हैं बल्कि वह अपने समूह को विस्तार देने में लगी हैं।

ऐसी और प्रेरणा देने वाली शक्तियों के बारे में आप पढ़ना चाहते हैं तो हमारा फेसबुक पेज www.facebook.com/hindustanMissionShaktiUP/ और लाइव हिन्दुस्तान का पेज देखेंwww.livehindustan.com/page/hindustanmissionshakti/

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें