फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति आजमगढ़ हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: रेखा ने 150 से अधिक महिलाओं को बनाया सशक्त

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: रेखा ने 150 से अधिक महिलाओं को बनाया सशक्त

आजमगढ़ । रेखा भारती के पति बाहर फर्नीचर का काम करते है। जिससे घर का


हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: रेखा ने 150 से अधिक महिलाओं को बनाया सशक्त
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Thu, 18 Feb 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़ । रेखा भारती के पति बाहर फर्नीचर का काम करते है। जिससे घर का खर्च चलता है। रेखा भारती इंटर की पढ़ाई करने के बाद से बेरोजगार थीं। घर का खर्च बड़ी मुश्किल से चल रहा था। वह रोजगार की तलाश में थी, समाज की बंदिश भी उनके रोजगार में आड़े आ रही थी। इस दौरान रेखा भारती को ब्लाक से चल रहे राष्ट्रीय आजीविका मिशन की जानकारी मिली। वह ब्लाक से संपर्क कर समूह से जुड़ गईं। आस पास की महिलाओं को जागरूक कर नाजिमा बेगम ने 16 से अधिक समूह बनाया। हर समूह में 10 महिलाएं हैं। रेखा अब महिलाओं को काम के बारे में ब्लाक से प्रशिक्षण उपलब्ध करा कर रोजगारी से जोड़ रही हैं। बैंक सखी बनकर महिलाओं की मदद कर रही हैं। रेखा भारती की जागरूकता से क्षेत्र की 20 से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है। समूह व बैंक से लोन लेकर अपना कारोबार कर रही हैं। अपने बढ़ते काम से रेखा भारती भी संतुष्ट है और घर की माली हालत में भी सुधार हुआ है।

ऐसी और प्रेरणा देने वाली शक्तियों के बारे में आप पढ़ना चाहते हैं

तो हमारा फेसबुक पेज www.facebook.com/hindustanMissionShaktiUP/ और लाइव हिन्दुस्तान का पेज देखें

www.livehindustan.com/page/hindustanmissionshakti/

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें