फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति आजमगढ़हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: सौ से अधिक महिलाओं को मंजिल का दिखाया रास्ता

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: सौ से अधिक महिलाओं को मंजिल का दिखाया रास्ता

आजमगढ़। गुंजन के पति एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं। आय इतनी नहीं होती किया। गांव गांव जाकर, महिलाओं से मिलना और उन्हें जागरूक करने का सिलसिला चला।...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: सौ से अधिक महिलाओं को मंजिल का दिखाया रास्ता
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Tue, 02 Feb 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। गुंजन के पति एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं। आय इतनी नहीं होती है कि घर का खर्च आराम से चल सके। घर की माली हालत को सुधारने की सोच के साथ गुंजन ने रोजगार की तलाश शुरू की। उन्हें ब्लाक में चल रहे राष्ट्रीय आजीविका मिशन के बारे में जानकारी मिली। गुंजन ने ब्लाक से संपर्क कर समूह के बारे में जानकारी ली। इसके बाद गुंजन ने समूह से जुड़कर काम करना शुरू किया। गांव गांव जाकर, महिलाओं से मिलना और उन्हें जागरूक करने का सिलसिला चला। महिलाओं को जोड़कर 11 समूह तैयार किया। हर समूह में कम से कम दस महिलाएं जुड़ी हैं। इस समय वह तीन और समूह बनाने की प्रक्रिया में हैं। गुंजन के समूह से जुड़कर जागरूक हुई 11 महिलाएं स्वरोजगार कर पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो गईं हैं। वहीं सौ से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का रास्ता भी मिल गया। गुंजन महिलाओं को जागरूक कर समूह को विस्तार देने में लगी हुई हैं। इससे न केवल गुंजन के घर को आर्थिक मजबूती मिली बल्कि अन्य महिलाएं भी परिवार को संवारने में जुट गई हैं।

ऐसी और प्रेरणा देने वाली शक्तियों के बारे में आप पढ़ना चाहते हैं

तो हमारा फेसबुक पेज www.facebook.com/hindustanMissionShaktiUP/ और लाइव हिन्दुस्तान का पेज देखें

www.livehindustan.com/page/hindustanmissionshakti/

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें