फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति आजमगढ़ हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: सौ से अधिक महिलाओं को दिखाई राह बनाया आत्मनिर्भर

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: सौ से अधिक महिलाओं को दिखाई राह बनाया आत्मनिर्भर

आजमगढ़। लीलावती देवी के पति किसान है। बड़ी मुश्किल से घर का खर्च चलता है।


हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: सौ से अधिक महिलाओं को दिखाई राह बनाया आत्मनिर्भर
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Mon, 01 Mar 2021 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। लीलावती देवी के पति किसान है। बड़ी मुश्किल से घर का खर्च चलता है। लीलावती देवी भी घर के काम के साथ ही परिवार को आर्थिक सहयोग के लिए प्रयासरत थीं। खेती के काम के बाद भी समय घर पर खाली बीत रहा था। वह रोजगार की तलाश में थी, समाज की बंदिश भी उनके रोजगार में आड़े आ रही थी। इस दौरान लीलावती देवी को ब्लाक से चल रहे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी मिली। वह ब्लाक से संपर्क कर वह समूह जुड़ गई। आस पास की महिलाओं को जागरूक कर लीलावती ने 10 से अधिक समूह बनाया। छह और समूह बनने की प्रक्रिया में है। महिलाओं को काम के बारे में ब्लाक से प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर रोजगार से जोड़ी। समूह सखी बन कर महिलाओं की मदद कर रही है। लीलावती की जागरूकता से क्षेत्र की 15 से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है। समूह व बैंक से लोन लेकर अपना कारोबार कर रही है। अपने बढ़ते काम से रेखा भारती भी संतुष्ट है और घर भी ठीक चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें