फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ हिन्दुस्तान मिशन शक्ति आजमगढ़हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: बलिया में स्वावलंबन व आत्मरक्षा का दीप जला रहीं दिव्यांजलि

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: बलिया में स्वावलंबन व आत्मरक्षा का दीप जला रहीं दिव्यांजलि

बेदुआ की रहने वाली दिव्यांजलि साहनी अल्पायु में ही महिला सशक्तीकरण की नींव रख रही हैं। महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिव्यांजलि...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: बलिया में स्वावलंबन व आत्मरक्षा का दीप जला रहीं दिव्यांजलि
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Tue, 16 Mar 2021 08:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बलिया। बेदुआ की रहने वाली दिव्यांजलि साहनी अल्पायु में ही महिला सशक्तीकरण की नींव रख रही हैं। महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिव्यांजलि का समर्पण अद्भुत है। नाविक परिवार में जन्म लेने वाली दिव्यांजलि का जीवन संघर्ष की मिसाल है। घर में शिक्षा का कोई माहौल नहीं था। इसके बावजूद दिव्यांजलि ने अथक प्रयास से परिवार में शिक्षा की लौ जलाई। साथ ही मार्शल आर्ट का भी प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान जिले के बाहर जाकर अपना कौशल दिखाने का कार्य किया। महिलाओं को आत्मरक्षा का हुनर सिखाने तथा आत्मबल बढ़ाने के लिए मार्शल आर्ट का नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का काम करती हैं। शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान के साथ जुड़कर महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई, ब्यूटीशियन तथा अन्य प्रशिक्षण देने का कार्य भी करती हैं।