फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ हिन्दुस्तान मिशन शक्ति आजमगढ़हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : बलिया महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं प्रतिमा

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : बलिया महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं प्रतिमा

महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध प्रतिमा उपाध्याय शिक्षा को नारी स्वावलंबन का प्रमुख हथियार मानती हैं। बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करती...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : बलिया महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं प्रतिमा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Tue, 16 Mar 2021 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बलिया। महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध प्रतिमा उपाध्याय शिक्षा को नारी स्वावलंबन का प्रमुख हथियार मानती हैं। बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करती हैं। मिशन शक्ति व मिशन प्रेरणा योजना को साथ लेकर बालिकाओं के जीवन में शिक्षा का प्रकाश फैला रहीं प्रतिमा नुक्कड़ नाटक व विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों व महिला हेल्पलाइन नंबर से अवगत कराती हैं। प्रतिमा का मानना है कि महिला सशक्तीकरण के लिए शिक्षा के साथ महिलाओं में कौशल विकास का होना आवश्यक है। लिहाजा, समय-समय पर कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करती हैं। बालिकाओं-महिलाओं को प्रेरित करने को संकल्पित प्रतिमा सशक्तीकरण की पहचान बन चुकी हैं। शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी प्रतिमा का लक्ष्य समाज की हर बालिका शिक्षित करना है।