हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: बलिया में महिला स्वावलंबन का आधार रख रहीं अलका
जमुआ गांव की रहने वाली अलका सिंह का मानना है कि महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं का स्वावलंबी होना नितांत आवश्यक...
बलिया। जमुआ गांव की रहने वाली अलका सिंह का मानना है कि महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं का स्वावलंबी होना नितांत आवश्यक है। शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान के जरिए अलका महिलाओं को सिलाई, ब्यूटीशियन, कम्प्यूटर आदि का प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराती हैं। शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती हैं। अलका अब तक सैकड़ों महिलाओं को प्रशिक्षित कर चुकी हैं। इनमें कई महिलाओं ने स्वरोजगार भी प्रारंभ कर दिया है। अलका की ओर से दिया जाने वाला प्रशिक्षण इसलिए भी विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह पूर्णरूप से नि:शुल्क होता है। अलका स्वयं अभी विद्यार्थी जीवन में हैं। इसके बावजूद खुद का भविष्य संवारने के साथ समाज में अन्य महिलाओं के लिए भी संघर्षरत हैं।