फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अलीगढ़अलीगढ़ के दीपकों से भी जगमग होगी अयोध्या नगरी

अलीगढ़ के दीपकों से भी जगमग होगी अयोध्या नगरी

कार्यालय संवाददाता। अलीगढ़। दीपावली के त्योहार पर अयोध्यानगर में होने वाले दीपोत्सव में अलीगढ़ में बने दीपक भी जगमग होंगे। 12 ब्लॉकों के 867 ग्राम...

अलीगढ़ के दीपकों से भी जगमग होगी अयोध्या नगरी
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Sun, 31 Oct 2021 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

-12 ब्लॉकों की 867 ग्राम पंचायतों से भेजे जाएंगे 4300 दीपक

-जिला मुख्यालय और यहां से एकत्र हुए दीपकों को अयोध्या भेजा जाएगा

कार्यालय संवाददाता। अलीगढ़।

दीपावली के त्योहार पर अयोध्यानगर में होने वाले दीपोत्सव में अलीगढ़ में बने दीपक भी जगमग होंगे। 12 ब्लॉकों के 867 ग्राम पंचायतों से 4300 दीपक अयोध्या भेजे जाएंगे।

अयोध्या में दीपावली पर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर योगी सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। इसके लिए सूबे के सभी जिलों के गांव का सहयोग लिया जा रहा है। शासन ने सभी डीएम को पत्र भेजा है कि वह अपने जिले से पंचायतों के माध्यम से दीपक बनवाकर अयोध्या में प्रज्ज्वलित कराने के लिए उपलब्ध कराएं। जिले की सभी ग्राम पंचायतों से पांच-पांच दीपक लिए जाएंगे। डीपीआरओ ने इसके लिए सभी सचिवों व एडीओ को आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें सभी को प्रत्येक पंचायत से पांच-पांच दीपक एकत्र करने का जिम्मा दिया गया है। वह पंचायत सचिव अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से यह दीपक एकत्रित करके ब्लॉक तक पहुंचाएंगे। वहां से जिला मुख्यालय और यहां से एकत्र हुए दीपकों को अयोध्या भेजा जाएगा।

:::वर्जन:::

अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में अलीगढ़ से करीब 4300 दीपक भेजे जाएंगे। दो नवंबर तक दीपक भेजे जाने हैं।

-धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें