फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अलीगढ़नगर निगम अधिकारी सम्पत्तिकर लगाने में कर रहे मनमानी

नगर निगम अधिकारी सम्पत्तिकर लगाने में कर रहे मनमानी

नगर निगम अधिकारी सम्पत्तिकर लगाने में कर रहे मनमानी -शहरवासियों को अब तक नहीं...

नगर निगम अधिकारी सम्पत्तिकर लगाने में कर रहे मनमानी
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Mon, 04 Jul 2022 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम अधिकारी सम्पत्तिकर लगाने में कर रहे मनमानी

-शहरवासियों को अब तक नहीं भेजे गए हैं बिल

-भाजपा पार्षदों ने लगाए आरोप

फोटो-

कार्यालय संवाददाता। अलीगढ़। भाजपा पार्षदों ने नगर निगम अधिकारियों पर सम्पत्तिकर लगाने में मनमानी का आरोप लगाया है। सोमवार को सेन्टर प्वाइंट स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्षदों ने पत्रकारवार्ता में कहा कि शहरवासियों को अब तक बिल नहीं भेजे गए हैं।

उपसभापति डा. मुकेश शर्मा ने कहा कि सम्पत्तिकर बिल वर्ष 2022-23 के नगरवासियों को 15 जून तक प्राप्त नहीं हुए हैं। जबकि यह बिल अप्रैल के शुरू में ही मिल जाने चाहिए थे। अब 2022-23 के रिवाइज बिल जारी होने के लिए आपत्ति मांगी गई हैं, जिसकी तिथि अंतिम जून 15 जून थी। जबकि 27 दिसंबर 2021 के बोर्ड अधिवेशन में सम्पत्ति कर पर हुई आपत्तियों पर बहस के बाद निर्णय हुआ था कि मेयर द्वारा एक कमेटी गठित होगी जो निर्णय देगी। उसके बाद ही बिल रिवाइज होंगे। कमेटी गठित हुई जिसमें कुछ पार्षद भी थे। कमेटी की बैठक हुई, जिसमें सदस्यों ने स्पष्टीकरण मांगे। पुन: बैठक नहीं बुलाई गई और बिना कमेटी के निर्णय के बिल जारी कर दिए गए।

अधिकारियों की मनमानी के चलते करदाताओं को स‌र्वे के नाम पर पिछले बिलों की तुलना में कई गुना बिल बनाकर दिखाए जा रहे हैं। अब तक मात्र 500 करदाताओं पर बिल पहुंचे हैं। जिनमें पिछला बकाया दर्शाया जा रहा है जबकि करदाता 2021 व 2022 का पूर्ण बिल जमा कर चुके हैं। पार्षदों ने कहा कि सभी जनता को ऐसे बिलों पर अपनी आपत्ति दर्ज करानी चाहिए। इस दौरान नेता पार्षद दल वीरेन्द्र सिंह, संयोजक निकाय प्रकोष्ठ डा. दिनेश शर्मा, पंकज सक्सेना, ललतेश चौधरी, कुलदीप पांडेय आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें