फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान सिटीअभिनव बिंद्रा के पिता से मिले अनिल कपूर, फिल्म में निभाएंगे इनकी भूमिका

अभिनव बिंद्रा के पिता से मिले अनिल कपूर, फिल्म में निभाएंगे इनकी भूमिका

अभिनेता अनिल कपूर हमेशा नए-नए काम करने को आतुर रहते हैं। उन्हें आप जल्द ही भारतीय ओलंपिक शूटर अभिनव बिंद्रा की जिंदगी पर बन रही बायोपिक में देखेंगे। वह इस फिल्म में अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ...

अभिनव बिंद्रा के पिता से मिले अनिल कपूर, फिल्म में निभाएंगे इनकी भूमिका
स्नेहा महादेवन ,नई दिल्लीSat, 13 Jul 2019 03:05 PM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेता अनिल कपूर हमेशा नए-नए काम करने को आतुर रहते हैं। उन्हें आप जल्द ही भारतीय ओलंपिक शूटर अभिनव बिंद्रा की जिंदगी पर बन रही बायोपिक में देखेंगे। वह इस फिल्म में अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल आएगी। दोनों ने फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। 

साथ ही इस कहानी को बेहतर तरीके से समझने के लिए वह बिंद्रा परिवार से लगातार बातचीत भी कर रहे हैं। कपूर परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, 'हर्षवर्धन 15 से 35 वर्ष की उम्र तक के ओलंपियन के किरदार को पर्दे पर निभाते नजर आएंगे। वह पिछले साल से शूटिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं और अब वह फिल्म के लिए शारीरिक बदलाव भी कर रहे हैं। अनिल कपूर अपनी अन्य सभी व्यावसायिक जिम्मेदारियों को छोड़ कर अपना सारा समय और ऊर्जा इस बायोपिक में लगाएंगे।'
 
अनिल और हर्षवर्धन ने इस फिल्म के लिए चीजों को करीब से जाना है और अब वह ओलंपियन के परिवार को अच्छे से समझ चुके हैं। अब वे एक-दूसरे के साथ बेहतर समीकरण साझा करते हैं। हाल ही में यह हुआ कि अनिल, जो अभिनव के पिता, अपजित बिंद्रा की भूमिका में हैं, उनकी पत्नी से चंडीगढ़ में मिले। उन्होंने उनसे फिल्म और अन्य पहलुओं पर चर्चा की, जिन्हें बायोपिक में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि वे चाहते हैं कि यह विश्वसनीय लगे।
 
जब अनिल कपूर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा इस बात का पक्षधर रहा हूं कि महान कहानियों को लोगों तक पहुंचाना चाहिए। हमें इस परिवार के सफर और अभिनव बिंद्रा के करियर ग्राफ को समझने की खुशी है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे रुपहले परदे पर देखने के लिए हम सभी काफी उत्साहित हैं।'

सुनील ग्रोवर बोले- अब लड़कियां भाव देने लगी हैं

जानें आखिर क्यों ऋतिक रोशन ने कहा, मैं महान एक्टर नहीं हूं

हाल ही में, ऐसी अटकलें थीं कि यह फिल्म बंद हो गई है। कई दिनों तक इस बात को लेकर अफवाहों का दौर चला। फिर अनिल कपूर का बयान आया। अनिल ने हाल ही में इस बात को गलत बताया है। उन्होंने  कहा कि फिल्म का काम चल रहा है। हर्षवर्धन ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है और कहा है कि इन दिनों स्क्रिप्ट पर फिर से काम किया जा रहा है और निश्चित रूप से फिल्म बनाई जाएगी। 

अगर आप हैं प्रिंयका चोपड़ा के बड़े फैन, तो दें इन सवालों का सही जवाब

Quiz Closed

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें