Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़Why Shimla Doctor Beat Patient Truth Behind Viral Video
‘तू’ वाली बात पर चल गए लात घूंसे; शिमला में डॉक्टर ने मरीज से क्यों की हाथापाई, पूरी कहानी

‘तू’ वाली बात पर चल गए लात घूंसे; शिमला में डॉक्टर ने मरीज से क्यों की हाथापाई, पूरी कहानी

संक्षेप:

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक डॉक्टर मरीज को पीटता नजर आ रहा था। घटना शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के पल्मोनरी वार्ड की बताई जा रही है।

Dec 23, 2025 10:43 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शिमला, भाषा
share Share
Follow Us on

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक डॉक्टर मरीज को पीटता नजर आ रहा था। घटना शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के पल्मोनरी वार्ड की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा विवाद ‘तू’ कहे जाने को लेकर शुरू हुआ। इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर और मरीज के बीच सोमवार को हाथापाई हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसमें शामिल डॉक्टर को तुरंत निलंबित कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वीडियो में 31 साल के डॉ. राघव नरूला 34 साल के मरीज अर्जुन सिंह के चेहरे पर मुक्का जड़ते नजर आ रहे हैं। इसके बाद शिमला के कुपवी निवासी अर्जुन को भी डॉ. राघव को लात-घूसे मारते देखा जा सकता है। अर्जुन के मुताबिक, वह ब्रॉन्कोस्कोपी कराने के लिए आईजीएमसी गया था और प्रक्रिया के बाद उसे सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। उन्होंने बताया कि विवाद तब शुरू हुआ, जब डॉ. राघव ने उससे उसकी मेडिकल रिपोर्ट मांगी।

अर्जुन के अनुसार, डॉ. राघव ने मुझे ‘तू’ कहकर संबोधित किया। मुझे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और मैं ऑक्सीजन देने के लिए कह रहा था। मैंने डॉ. राघव के ‘तू’ कहने पर आपत्ति जताई। वह उम्र में मुझसे छोटे हैं, इसलिए मैंने उनसे कहा कि उन्हें ‘तू’ की जगह ‘तुम’ शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए। अर्जुन ने आरोप लगाया कि जब उसने डॉ. राघव से पूछा कि क्या वह अपने परिवार से भी इसी तरह से बात करते हैं, तो वह भड़क गए और उसे मुक्का मारने लगे।

चोपल विधानसभा क्षेत्र के सर्वदलीय मंडल ने मंगलवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर डॉ. राघव और उनके सहयोगी को बर्खास्त करने की मांग की। चोपल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि इस घटना ने राज्य को शर्मसार किया है।

उन्होंने कहा, हमारे यहां तो घायल दुश्मन को भी न पीटने की संस्कृति है। एक डॉक्टर का ऐसा करना शर्मनाक है। वर्मा ने कहा कि अर्जुन एक सभ्य व्यक्ति हैं, जो पिछले 15 वर्षों से एक स्थानीय अकादमी में पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. राघव का निलंबन काफी नहीं है और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए तथा उनके खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा चलाया जाना चाहिए, क्योंकि हमले के समय मरीज पहले से ही सांस लेने में तकलीफ की शिकायत से जूझ रहा था।

सीएम सुक्खू ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को घटना से जुड़े सभी तथ्यों पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की। उन्होंने मामले की जांच बुधवार (24 दिसंबर) तक पूरी कर लेने और जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सुक्खू ने कहा कि हर संस्थान में पेशेवरों को विनम्र, शांत और संयमित व्यवहार दिखाना चाहिए, क्योंकि यह न केवल व्यक्ति के चरित्र को दर्शाता है, बल्कि संस्थान की छवि को भी प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहा कि आईजीएमसी से शिक्षा प्राप्त डॉक्टरों ने भारत और विदेश दोनों जगहों पर राज्य को पहचान दिलाई है, तथा सोमवार को संस्थान में हुई घटना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी संस्थान में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुक्खू ने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट के रूप में शामिल होने वाले डॉक्टरों को ‘इंडक्शन ट्रेनिंग’ प्रदान की जाए। उन्होंने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की नियुक्ति की प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने आईजीएमसी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और अकल्पनीय बताया। उन्होंने कहा, डॉ. राघव को निलंबित कर दिया गया है। ऐसे व्यक्तियों को इस पेशे में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

डॉक्टर्स एसोसिएशन ने किया बचाव

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि घटना में डॉक्टर के सहायक की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जो वीडियो में मरीज के पैर पकड़ने की कोशिश करते हुए दिख रहा है। हालांकि, आईजीएमसी के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने डॉ. राघव का बचाव किया।

एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि जब मरीज से उसके मेडिकल रिकॉर्ड के बारे में पूछा गया, तो उसने डॉक्टर से दुर्व्यवहार किया और उन्हें अपशब्द कहे। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि आरोप लगाया कि मरीज ने डॉक्टर को लात मारकर झगड़ा शुरू किया। उसने दावा किया कि वायरल वीडियो अधूरा है और इसमें केवल एक पक्ष की कहानी दिखाई गई है।एसोसिएशन ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग भी की।

डॉ राघव ने क्या कहा?

वहीं, डॉ. राघव ने आरोप लगाया कि मरीज और उसके रिश्तेदारों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के कारण सोमवार को आईजीएमसी में भारी हंगामा हुआ। अर्जुन के रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य मरीजों ने डॉ. राघव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद अधिकारियों को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद लेनी पड़ी।

आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक राहुल राव ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। उन्होंने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर उच्च अधिकारियों ने घटना में शामिल डॉक्टर को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया।

राव ने बताया कि पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार घटना की गहन जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जा

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।