Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़us-coast-guard-detains-3-indians-russian-oil-tanker-marinerra-himachal-rakshit-chauhan
पहली ही यात्रा में फंस गया हिमाचल का रक्षित, समंदर में US कोस्ट गार्ड ने पकड़ा; पिता ने क्या बताया?

पहली ही यात्रा में फंस गया हिमाचल का रक्षित, समंदर में US कोस्ट गार्ड ने पकड़ा; पिता ने क्या बताया?

संक्षेप:

टैंकर का नाम पहले बेल्ला-1 था। कुल 2 टैंकर जब्त किए गए हैं, जिसमें कुल 28 चालक दल को हिरासत में लिया है। इनमें से 3 भारतीय हैं। तीन भारतीयों में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर के 23 वर्षीय रक्षित चौहान भी हैं।

Jan 11, 2026 05:34 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, धर्मशाला, वार्ता
share Share
Follow Us on

अमेरिकी कोस्टगार्ड की टीम द्वारा 3 भारतीयों को हिरासत में लेने का मामला सामने आया है। ये घटनाक्रम उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र में रूसी झंडे वाले तेल टैंकर मैरीनरा के साथ हुआ है। टैंकर का नाम पहले बेल्ला-1 था। कुल 2 टैंकर जब्त किए गए हैं, जिसमें कुल 28 चालक दल को हिरासत में लिया है। इनमें से 3 भारतीय हैं। तीन भारतीयों में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर के 23 वर्षीय रक्षित चौहान भी हैं। रक्षित हाल ही में मर्चेंट नेवी में शामिल होने के बाद अपनी पहली यात्रा पर गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रक्षित के पिता ने क्या बताया?

चौहान के पिता रंजीत सिंह ने यूनीवार्ता को बताया कि गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले ही उनसे परिवार का आखिरी बार संपर्क हुआ था। इसके बाद से कोई बातचीत नहीं हो पायी है। इससे वह चिंता में हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि वह अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में है और हिरासत में लिये गये सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है।

कांग्रेस नेता ने सुरक्षित वापसी की मांग की

हिमाचल प्रदेश के स्थानीय राजनीतिक नेताओं में पालमपुर के कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल ने चालक दल की सुरक्षित वापसी के लिए वरिष्ठ राज्य और संघीय अधिकारियों को पत्र लिखकर त्वरित राजनयिक हस्तक्षेप की मांग की है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी हिरासत में लंबी पूछताछ और कानूनी प्रक्रियाएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:11 दिन में 25 मौत, हाथियों के आतंक से कांपा झारखंड; सरकार लाई 10 वर्ष का प्लान
ये भी पढ़ें:सरकार बचाई, फिर जेल की सजा मिली; शिबू सोरेन-नरसिम्हा राव रिश्वत कांड की कहानी

अमेरिकी सेना ने टैंकर पर कैरीबिया से ही नजर रखी थी और अमेरिकी संघीय अदालत के वारंट पर उसे रोका। टैंकर को कथित तौर पर वेनेजुएला के कच्चे तेल शिपमेंट से जुड़े प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में जब्त किया गया है। इससे वेनेजुएला के तेल निर्यात पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और भी बढ़ गये हैं।

इमेज प्रतीकात्मक है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।