Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़Tragic accident in Himachal, AIIMS MBBS student dies in road accident
हिमाचल में दर्दनाक हादसा: AIIMS के MBBS छात्र की रोड एक्सीडेंट में मौत, अन्य की हालत गंभीर

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: AIIMS के MBBS छात्र की रोड एक्सीडेंट में मौत, अन्य की हालत गंभीर

संक्षेप:

पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान राजस्थान निवासी अक्षयेश के रूप में हुई है। हादसे के वक्त वह स्कूटर चला रहा था। पीछे बैठा आयुष कुमार, जो हरियाणा का रहने वाला है, गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Dec 01, 2025 07:39 pm ISTRatan Gupta पीटीआई, बिलासपुर
share Share
Follow Us on

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में AIIMS बिलासपुर के MBBS छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। हादसे ने मेडिकल संस्थान के छात्रों और शिक्षकों में शोक की लहर पैदा कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान राजस्थान निवासी अक्षयेश के रूप में हुई है। हादसे के वक्त वह स्कूटर चला रहा था। पीछे बैठा आयुष कुमार, जो हरियाणा का रहने वाला है, गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तुरंत AIIMS बिलासपुर के ICU में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

दोनों छात्र रविवार को ही हॉस्टल से बाहर निकले थे। हादसा कैसे हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पद्गल चौक पर लगे CCTV कैमरे में तकनीकी खराबी के कारण पुलिस को घटना की स्पष्ट फुटेज नहीं मिल सकी है। इससे यह संशय बरकरार है कि क्या स्कूटर अनियंत्रित हुआ या किसी अन्य वाहन ने टक्कर मारी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) शिव चौधरी ने बताया कि घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। “CCTV फुटेज स्पष्ट नहीं है, इसलिए हादसे की स्थिति पर प्रश्नचिह्न हैं। जांच जारी है,” उन्होंने कहा।

पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास से तकनीकी इनपुट, मोबाइल लोकेशन और अन्य उपलब्ध डिजिटल एविडेंस खंगाल रही है। वहीं AIIMS प्रशासन घायल छात्र के इलाज में पूरी सहायता दे रहा है और घटना पर दुख व्यक्त किया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पद्गल चौक दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। हादसे ने छात्रों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता गहरा दी है। पुलिस ने वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और रात में गति धीमी रखने की अपील की है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।