Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़tejas crash in dubai wing commander namansh syal wife is also in air force
तेजस क्रैश: विंग कमांडर नमांश की पत्नी भी एयर फोर्स में अफसर, पिता फौज से रिटायर

तेजस क्रैश: विंग कमांडर नमांश की पत्नी भी एयर फोर्स में अफसर, पिता फौज से रिटायर

संक्षेप:

दुबई एयरशो के दौरान शुक्रवार को इंडियन एयर फोर्स का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान तेजस क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट नामांश स्याल की मौत हो गई जो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले हैं। उनका पूरा परिवार देश सेवा में अग्रणी रहा है।

Nov 22, 2025 10:29 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, शिमला/नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दुबई एयरशो के दौरान शुक्रवार को इंडियन एयर फोर्स का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान तेजस क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट नामांश स्याल की मौत हो गई जो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले हैं। जांबाज बेटे के यूं हादसे का शिकार बन जाने से कांगड़ा और हिमाचल की तरह पूरे देश में लोग गमगीन हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विंग कमांडर नामांश स्याल का पूरा परिवार देश सेवा में समर्पित है। उनकी पत्नी अफसान भी एयर फोर्स की बहादुर अफसर हैं। वहीं नमांश के पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं। क्रैश के शिकार हुए विंग कमांडर की एक 6 साल की बेटी है। जिस समय तेजस क्रैश हुआ नामांश की पत्नी अफसान कोर्स के लिए कोलकाता में थीं। चूंकि अफसान और नामांश दोनों घर से बाहर थे इसलिए पोती की देखभाल के लिए दादा-दादी कांगड़ा से हैदराबाद गए हुए थे।

नमांश स्याल कांगड़ा के पटियालकर गांव के रहने वाले थे। सुजानपुर के सैनिक स्कूल से पढ़ाई करने वाले नमांश ने 2009 में कमीशन हासिल किया और एयरफोर्स में अफसर बने। उनकी गिनती बेहद काबिल अफसरों में थी और यही वजह है कि जब दुनिया के मंच पर भारतीय वायुसेना की ताकत दिखाने का मौका आया तो उन्हें इसके लिए चुना गया।

पटियालकर गांव के पूर्व प्रधान, शश धीमान ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर चेन्नई में आएगा। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार पटियालकर गांव में ही किया जाएगा। पूरे गांव के लोग बेहद गमगीन हैं।'

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नमांश को नमन करते हुए कहा कि देश ने एक बहादुर बेटा खो दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'दुबई एयर शो में हुए तेजस विमान हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के वीर सपूत नमन स्याल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट खो दिया है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। वीर सपूत नमन स्याल जी की अदम्य वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को हृदय से नमन।'

दुबई एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान उड़ान भरते समय तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के वीडियो फुटेज में विमान को अचानक ऊंचाई से गिरते और फिर आग के एक गोले में बदलते देखा जा सकता है। दुबई वर्ल्ड सेंट्रल स्थित अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ऊपर काला धुआं छा गया, तथा भयभीत दर्शक बड़ी संख्या में बाड़बंद हवाई पट्टी के पीछे एक विशाल स्टैंड क्षेत्र में एकत्र हो गए।

ये भी पढ़ें:क्या होता है 'नेगेटिव G टर्न' जिससे रिकवर नहीं कर पाया तेजस, कमाल का रहा रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:दुबई में तेजस क्रैश में वायुसेना ने गंवाया जांबाज,विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।