जोड़ीदार के घर खुशखबरी; दो भाइयों से शादी करने वाली सुनीता ने दिया बेटी को जन्म

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई में एक ही लड़की से शादी कर चर्चा में आए दो भाइयों की जिंदगी खुशियों से भर गई है। इनकी पत्नी सुनीता ने बेटी को जन्म दिया है। शादी के 10 महीने बाद घर में बच्चे की किलकारी गूंज उठी है। दो सगे भाइयों प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने इस पल को सबसे खूबसूरत बताया है।

जोड़ीदार के घर खुशखबरी; दो भाइयों से शादी करने वाली सुनीता ने दिया बेटी को जन्म

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई में एक ही लड़की से शादी कर चर्चा में आए दो भाइयों की जिंदगी खुशियों से भर गई है। इनकी पत्नी सुनीता ने बेटी को जन्म दिया है। शादी के 10 महीने बाद घर में बच्चे की किलकारी गूंज उठी है। दो सगे भाइयों प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने इस पल को सबसे खूबसूरत बताया है। दोनों भाइयों ने सोशल मीडिया के जरिये इस अनमोल खुशी को शेयर किया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। पत्नी और बच्चे के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

सबसे खूबसूरत और यादगार दिन

प्रदीप और कपिल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा है कि आज का दिन हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत और यादगार दिन है। आज हमारी छोटी सी तिकड़ी में एक नन्हा सा मेहमान आया है, जिसने हमारे घर ही नहीं बल्कि हमारे दिलों को भी खुशियों से भर दिया है। देवी-देवताओं और बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज हम माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त कर पाए हैं।

ये अहसास शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। इस नन्हे से मेहमान के आने से हमारा घर हंसी, प्यार और खुशियों से भर गया है। हम भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि हमारा बच्चा हमेशा स्वस्थ, खुश और सुरक्षित रहे और हमें इतनी शक्ति दे कि हम इसे एक अच्छी परवरिश दे सकें।

25 मार्च को की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा

प्रदीप नेगी हिमाचल में सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, जबकि कपिल नेगी विदेश में एक रेस्टोरेंट में नौकरी कर रहे हैं। आईटीआई कर चुकीं सुनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ये ‘सिरमौरी जोड़ीदार भाई’ नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने वीडियो शेयर करते हैं, जहां उनकी निजी जिंदगी की झलकियां लोगों को काफी पसंद आती हैं।

with new born

25 मार्च को ही प्रदीप और सुनीता ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि उनका परिवार अब तीन से चार होने वाला है। सुनीता प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही घर में नया मेहमान आने वाला है। उन्होंने फैंस से आने वाले बच्चे के लिए दिल से दुआएं मांगी थी।

क्या है हाटी समुदाय की 'जोड़ीदारा' प्रथा

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जोड़ीदार प्रथा के तहत एक ही परिवार के दो या अधिक भाई एक ही महिला से विवाह करते हैं। इसी परंपरा के तहत प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने जुलाई, 2025 में सुनीता चौहान के साथ सात फेरे लिए थे। वैसे तो पुराने जमाने में यह प्रथा आम थी लेकिन आज के समय में पढ़े-लिखे और संपन्न परिवार की इस अनोखी शादी से देश के लोग अचंभित हो गए थे।

हिमाचल के हाटी समुदाय में बहुपति और बहू पत्नी प्रथा के परंपरा संपत्ति के विभाजन को रोकने, संयुक्त परिवार को बनाए रखने और भाइयों के बीच आपसी प्रेम और विश्वास को बढ़ाने के लिए अपनाई जाती है। हाटी समुदाय में इसे 'जोड़ीदारा' प्रथा कहते हैं। यह शादी सामाजिक सहमति के साथ होती है।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।