Hindi News हिमाचल प्रदेश Sukhwinder Singh Sukhu Oath : सुविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री ने भी ली शपथ

Sukhwinder Singh Sukhu Oath : सुविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री ने भी ली शपथ

Sukhwinder Singh Sukhu : सुखविंदर सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री तौर पर शपथ ग्रहण की। वहीं मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Sukhwinder Singh Sukhu Oath : सुविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री ने भी ली शपथ
Congress leader Sukhwinder Singh Sukhu takes oath as the chief minister of Himachal Pradesh at a ceremony in Shimla.
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Praveen Sharma
Sun, 11 Dec 2022 02:36 PM

Sukhwinder Singh Sukhu Oath Ceremony Live Updates : कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। वहीं, कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें : सुक्खू को संगठन में पकड़ से मिली सत्ता, CM बनने से बस इस कारण चूक गईं प्रतिभा 

कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहे 58 वर्षीय सुखविंदर सुक्खू निचले हिमाचल इलाके के पहले कांग्रेस नेता हैं, जो मुख्यमंत्री बन रहे हैं। वह प्रेम कुमार धूमल के बाद हमीरपुर जिले के दूसरे ऐसे नेता हैं, जो मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होंगे। कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में कुल 68 में से 40 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर दिया है। मतदान 12 नवंबर को हुआ था और परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए थे। 

Sun, 11 Dec 2022 02:15 PM

हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे : मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी का 'रथ' थाम दिया।

Sun, 11 Dec 2022 02:13 PM

हमने जो भी वादा किया है उसे जल्द से जल्द लागू करना चाहते हैं : शिमला

सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज शिमला में कहा कि हमने जो भी वादा किया है उसे जल्द से जल्द लागू करना चाहते हैं। 

Sun, 11 Dec 2022 02:06 PM

सुखविंदर सुक्खू ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया

सुखविंदर सुक्खू ने शपथ ग्रहण करने के बाद कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जनता का भी आभार जताया है।

Sun, 11 Dec 2022 01:55 PM

मुकेश अग्निहोत्री ने ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की

कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भी हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

Sun, 11 Dec 2022 01:52 PM

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मंच पर मौजूद रहे।

Sun, 11 Dec 2022 01:52 PM

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मंच पर मौजूद रहे।

Sun, 11 Dec 2022 01:49 PM

सुखविंदर सिंह सुक्खू थोड़ी देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

 

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू थोड़ी देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं।

Sun, 11 Dec 2022 01:05 PM

सुक्खू के शपथ ग्रहण में शामिल होने को रिज मैदान में उमड़ी भारी भीड़

सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण का गवाह बनने के लिए शिमला के ऐतहासिक रिज मैदान में भारी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का हुजूम उमड़ पड़ा है। 

Sun, 11 Dec 2022 12:45 PM

हिमाचल प्रदेश की जनता ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया : पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करने में सक्षम होंगे। हिमाचल प्रदेश की जनता ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया। प्रदेश के विकास के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। 

Sun, 11 Dec 2022 12:44 PM

कांग्रेस के साथ हिमाचल के लोगों के लिए एक नई शुरुआत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह जीत कांग्रेस के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए एक नई शुरुआत है। महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ राहुल गांधी की यात्रा हिमाचल से और मजबूत होगी। 

Sun, 11 Dec 2022 12:40 PM

राहुल गांधी बोले- हिमाचल कांग्रेस ने अपना वादा निभाया

सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शिमला पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हमसे वादा किया था कि वह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे। उन्होंने अपना वादा निभाया। उन्हें बधाई हो।

Sun, 11 Dec 2022 12:36 PM

शपथ ग्रहण में शामिल होने को राहुल और प्रियंका गांधी पहुंचे शिमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए संजौली हेलीपैड पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हम बहुत खुश हैं।

Sun, 11 Dec 2022 12:34 PM

शपथ ग्रहण से पहले मां के गले लगकर भावुक हुए सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले संजौली हेलीपैड पर अपनी मां संसार देवी की अगवानी की। इस दौरान सुक्खू अपनी मां के गले लगकर भावुक हो गए। सुक्खू की मां संसार देवी ने कहा कि वह एक 'सेवादार' रहे हैं, उन्हें राज्य के लोगों की सेवा करते रहनी चाहिए। समाज और प्रदेश की तरक्की हो मेरी यही कामना है। आज मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है।

sukhwinder singh sukhu s mother sansar devi  

Sun, 11 Dec 2022 12:32 PM

हिमाचल में एकजुट होकर लड़ी और जीती कांग्रेस : खड़गे

हिमाचल प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के संजौली हेलीपैड पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगवानी की। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह जीत हिमाचल प्रदेश के लोगों की जीत है। यह एक उदाहरण है कि जब कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर लड़ती है तो क्या उभर कर आता है।

Sun, 11 Dec 2022 12:09 PM

विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनना लगभग तय

मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैं औपचारिक तौर पर एक मुलाकात करने के लिए यहां पहुंची थी। विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनना लगभग तय है। हम सब मिलकर प्रदेश में कार्य करेंगे, हमें मिलकर चलना है।

Sun, 11 Dec 2022 12:07 PM

कांग्रेस पार्टी एक थी एक है और एक रहेगी, शीर्ष नेतृत्व का हर फैसला मंजूर : विक्रमादित्य

शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश| हिमाचल के लोगों ने हम पर विश्वास जताया है। सुक्खू जी को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। आज शपथ ग्रहण में कई शीर्ष नेतृत्व शामिल होंगे। हमें अपने वादे पूरे करने चाहिए और साथ मिलकर काम करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी एक थी एक है और एक रहेगी। हम पार्टी के शीर्ष नेताओं के फैसले का सम्मान करते हैं।

Sun, 11 Dec 2022 11:52 AM

सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में हमीरपुर स्थित उनके गांव में जश्न

सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने की आधिकारिक घोषणा किए जाने के साथ हमीरपुर के नादौन में स्थित उनके पैतृक गांव भाबरा में जश्न का माहौल है।

Sun, 11 Dec 2022 11:40 AM

सुक्खू की पत्नी बोलीं- हर सफलता के लिए संघर्ष करना ही पड़ता है

सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण से पहले उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर ने कहा कि मैं हिमाचल की जनता का धन्यवाद करती हूं, हर सफलता के पीछे संघर्ष तो करना ही पड़ता है। हम जिस तरह उनके साथ पहले थे आगे भी रहेंगे, ताकि वह अपने द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करें।

himachal pradesh cm sukhwinder singh sukhu wife kamlesh thakur

 

Sun, 11 Dec 2022 11:26 AM

मैं सुक्खू जी के शपथ ग्रहण में जरूर जाऊंगी : प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ग्रहण से पहले आज शिमला में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह से उनके आवास पर जाकर भेंट की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह कांग्रेस पार्टी की राज्य प्रमुख हैं और हम सभी उनके अधीन काम करते हैं। मैं यहां उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने आया हूं। वहीं, प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैं सुक्खू जी के शपथ ग्रहण समारोह में क्यों नहीं शामिल होऊंगी? बिल्कुल, मैं जाऊंगी। आज जब वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे तो उनके साथ रहना मेरा प्रमुख कर्तव्य है।

pratibha singh and sukhwinder singh sukhu

 

Sun, 11 Dec 2022 11:17 AM

शपथ ग्रहण से पहले प्रतिभा सिंह से मिलकर निमंत्रण देने पहुंचे सुक्खू

शपथ ग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को आमंत्रित करते हुए मनोनीत CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि मेरा दायित्व है कि जो प्रदेश में पार्टी को आगे लेकर चलती हैं, जो हमारी प्रदेश अध्यक्ष हैं उनके पास जाना और उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करना, यह पहला आमंत्रण है जो हम दे रहे हैं।