Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़Sukhvinder Singh Sukhu explains three-step plan to tackle chitta drug circulation in Himachal Pradesh
'चिट्टा' से निपटने को हिमाचल सरकार ने बनाई 3-चरणीय योजना, CM सुक्खू ने बताया पूरा प्लान

'चिट्टा' से निपटने को हिमाचल सरकार ने बनाई 3-चरणीय योजना, CM सुक्खू ने बताया पूरा प्लान

संक्षेप:

हिमाचल सरकार ड्रग्स के नशे की गिरफ्त में फंसे लोगों को समाज की वापस मुख्यधारा में लाएगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में ‘चिट्टा’ या हेरोइन ड्रग के बढ़ते चलन और असर को रोकने के लिए तीन-चरणीय एक्शन प्लान पर जोर दिया है।

Jan 02, 2026 10:20 am ISTPraveen Sharma शिमला, एएनआई
share Share
Follow Us on

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में "चिट्टा" या हेरोइन ड्रग के बढ़ते चलन और असर को रोकने के लिए तीन-चरणीय एक्शन प्लान पर जोर दिया है। सीएम सुक्खू ने गुरुवार को कहा पहला कदम जागरूकता बढ़ाना है, उसके बाद सख्त कार्रवाई करना और अगर कोई नशे का आदी पाया जाता है, तो उसे प्रोफेशनल इलाज देना है, ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाया जा सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश कल्याण बोर्ड 953 के खिलाफ करेगा केस, क्या हैं आरोप?

सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी

उन्होंने बताया, “पंजाब से सटे बॉर्डर पर चिट्टा (हेरोइन ड्रग) का असर बढ़ रहा था, इसलिए हमने तीन तरह के कदम उठाए। पहला कदम - लोगों में जागरूकता बढ़ाना... दूसरा, ड्रग सप्लायरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना और तीसरा, अगर कोई चिट्टा का आदी हो गया है, तो हम इसे अपनी जिम्मेदारी मानते हैं, उन्हें अपराधी न समझें बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाएं...”

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी अवैध ड्रग्स के धंधे में शामिल पाया जाता है तो सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश में कहां हो रही बर्फबारी,शिमला-मनाली का क्या हाल;पूरे हफ्तै का हाल

वहीं, हिमाचल में बादल फटने सहित कई प्राकृतिक आपदाओं पर बोलते हुए सीएम सुक्खू ने चेतावनी दी कि ऐसी प्राकृतिक आपदाएं दूसरे पहाड़ी इलाकों में भी आएंगी। उन्होंने इस पर वैज्ञानिक रिसर्च करने की अपील की है।

मैंने बादल फटने की इतनी सारी घटनाएं पहले नहीं देखीं : सुक्खू

उन्होंने कहा, "हमें वैज्ञानिक अध्ययन करने की जरूरत है, लेकिन क्लाइमेट चेंज का असर हिमाचल प्रदेश में जरूर शुरू हो गया है। धीरे-धीरे इसका असर दूसरे पहाड़ी राज्यों और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों और पूरे देश में भी दिखेगा। मैंने अपने जीवन में बादल फटने की इतनी सारी घटनाएं नहीं देखीं। यह बढ़ते तापमान की वजह से हुआ है... हम हालात से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे पास संसाधन सीमित हैं।''

इस बीच, सुक्खू ने नए साल के पहले दिन शिमला में तारा देवी मंदिर का दौरा किया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और अपने संकल्पों और प्रतिबद्धताओं के लिए देवी तारा माता से आशीर्वाद मांगा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।