ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News हिमाचल प्रदेशहिमाचल में कैबिनेट का गठन कब? विक्रमादित्य सिंह बनेंगे मंत्री? सबका जवाब दिया CM सुक्खू ने

हिमाचल में कैबिनेट का गठन कब? विक्रमादित्य सिंह बनेंगे मंत्री? सबका जवाब दिया CM सुक्खू ने

HP के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। सुक्खू ने सूबे के कांग्रेस विधायकों के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी थीं।

हिमाचल में कैबिनेट का गठन कब? विक्रमादित्य सिंह बनेंगे मंत्री? सबका जवाब दिया CM सुक्खू ने
Devesh Mishraभाषा,नई दिल्लीThu, 15 Dec 2022 06:42 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। सुक्खू ने सूबे के कांग्रेस विधायकों के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी थीं। खड़गे से मुलाकात के बाद पत्रकारों ने सुक्खू से पूछा कि क्या विक्रमादित्य सिंह को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा? सुक्खू ने जवाब दिया कि हां विक्रमादित्य कैबिनेट में होंगे। बता दें कि विक्रमादित्य के दिवंगत पिता वीरभद्र सिंह का हिमाचल की राजनीति पर 50 साल से अधिक समय तक दबदबा रहा। विक्रमादित्य की मां प्रतिभा सिंह कांग्रेस की वरिष्ट नेता हैं। चुनाव में प्रतिभा सीएम पद के लिए दावेदारी ठोंक रही थीं। सुक्खू को विक्रमादित्य के दिवंगत पिता वीरभद्र सिंह का आलोचक माना जाता था। ऐसे में सुक्खू ने ऐलान कर दिया है कि विक्रमादित्य को मंत्री बनाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने खड़गे से ऐसे समय मुलाकात की है जब मंत्रिमंडल के गठन को लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है। खड़गे से मुलाकात के बाद सुक्खू ने पत्रकारों से कहा, 'हिमाचल में मंत्रिमंडल का गठन जल्द होगा और आप लोगों को इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा। विधानसभा सत्र के बाद मंत्रिमंडल का गठन होगा।'

यह भी पढ़ें- क्या CM सुक्खू बदल देंगे 'अटल टनल' का नाम? खुद दिया जवाब

सूत्रों के अनुसार, विधायकों के साथ मुलाकात के दौरान खड़गे ने उनसे कहा कि वो एकजुट रहें और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। खड़गे ने यह भी कहा कि विधायक जमीनी स्तर पर जुड़े रहें और पूरी निष्ठा के साथ हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करें। खड़गे के साथ मुख्यमंत्री और विधायकों की मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कांग्रेस के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद थे।

सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत रविवार को शपथ ग्रहण की थी। खड़गे से मुलाकात के बाद सुक्खू, अग्निहोत्री और पार्टी के विधायक राजस्थान रवाना हो गए जहां वो राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कुल 68 सीटों में से 40 सीटें मिलीं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 25 सीटें जीतीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें