ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News हिमाचल प्रदेशठंड का कहर: हिमाचल में शिमला से अधिक सर्द रहा उना शहर

ठंड का कहर: हिमाचल में शिमला से अधिक सर्द रहा उना शहर

उत्तर भारत में जारी जबरदस्त ठंड की चपेट में आये हिमाचल प्रदेश का मैदानी इलाका उना राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों की अपेक्षा गुरूवार को अधिक सर्द रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग...

ठंड का कहर: हिमाचल में शिमला से अधिक सर्द रहा उना शहर
एजेंसी,शिमलाThu, 10 Jan 2019 06:59 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर भारत में जारी जबरदस्त ठंड की चपेट में आये हिमाचल प्रदेश का मैदानी इलाका उना राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों की अपेक्षा गुरूवार को अधिक सर्द रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य की राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मैदानी उना में यह 2.5 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली बढोत्तरी दर्ज की गई है। हालांकि, मनाली में ठंड का असर अब भी जारी है। मनाली का न्यूनतम तापमान -2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कुल्लू के सिओगाब में यह शून्य के नीचे -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अनुसार लाहौल स्पीति के केलांग का न्यूनतम तापमान -10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी प्रकार कुफ्री और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.2 डिग्री और 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें